फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raj kapoor death anniversary special used to burn himself with cigarettes in memory of nargis

Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा के ‘प्रेम रोगी’ थे राज कपूर, प्रेमिका की याद में खुद को सिगरेट से जलाते थे ‘शोमैन’

Sun, 02 Jun 2024 07:42 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 02 Jun 2024 07:42 AM IST
सार

आज हिंदी सिनेमा के महान शख्सियत राज कपूर की पुण्यतिथि है। सिनेमा के 'शोमैन' कहे जाने वाले राज कपूर का जीवन बिल्कुल किसी फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह ही रहा। वह हिंदी सिनेमा के प्रेम रोगी भी कहे जाते हैं। जब असल जिंदगी में उनका दिल टूटा तो उन्होंने खुद को कितनी तकलीफ दी इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो। आइए आज ऐसे कुछ किस्सों पर नजर डालते हैं।
 

विज्ञापन
Raj kapoor death anniversary special used to burn himself with cigarettes in memory of nargis
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज कपूर हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राज कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हिंदी सिनेमा जगत में उन्हें शोमैन के नाम से जाना जाता था। राज कपूर की फिल्मों की जितनी चर्चा रही उतना ही उनका व्यक्तिगत जीवन भी सुर्खियों में रहा। राज कपूर के प्रेम प्रसंगों की चर्चा से हिंदी सिनेमा की गलियां गुलजार रहती थी। आइए आज उनकी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़े कुछ किस्से जानते हैं।
विज्ञापन


आईजी की बेटी से हुई शादी
एक बार राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर रीवा के लोगों को रंगमंच से रूबरू कराने के लिए अपनी नाटक कंपनी लेकर रीवा गए थे। रीवा में पृथ्वीराज कपूर के देखरेख की जिम्मेदारी उस वक्त रीवा के आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को सौंपी गई थी। इस दौरान पृथ्वीराज कपूर और आईजी करतार नाथ के बीच दोस्ती हो गई। पृथ्वीराज कपूर को आईजी करतार नाथ की बेटी कृष्णा पसंद आ गई और उन्होंने राज कपूर की शादी उससे तय कर दी। राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी साल 1946 में रीवा में हुई थी।
विज्ञापन

Bollywood: स्टारकिड्स की वजह से इन सितारों को झेलना पड़ा नुकसान, हाथ से फिसली फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा राज कपूर पड़ गए थे नरिगस के प्यार में
राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी जग जाहिर है। दोनों का इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि उन्हें इस बात का भी ख्याल नहीं रहा कि वो शादीशुदा हैं। 'प्यार हुआ इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल? कहता है दिल रस्ता मुश्किल, मालूम नहीं है कहां मंजिल' यह गाना राज कपूर की लव लाइफ पर बिल्कुल सटीक बैठता है। कहा जाता है कि राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आग’ के दौरान उनके और नरगिस के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।


प्यार के लिए पत्नी को नहीं छोड़ पाए थे राज कपूर
राज कपूर की शादी कृष्णा से हो चुकी थी। बावजूद इसके वह नरगिस के प्यार में पड़ गए। दोनों इश्क की इंतेहा तक पहुंच गए। कहा तो यह भी जाता है कि नरगिस राज कपूर के प्यार में इस कदर डूब चुकी थीं कि उनकी फिल्म में पैसा लगाने के लिए अपने गहने तक बेच दिए थे। दोनों ने 9 सालों तक मोहब्बत के सफर को तय किया, लेकिन उसे मंजिल तक नहीं पहुंचा सके। इसका सबसे बड़ा कारण था कि अपने प्यार के लिए राज कपूर अपनी पत्नी को नहीं छोड़ सकते थे।

नरगिस की शादी के बाद बन गए ‘प्रेम रोगी’
राज कपूर से राहें जुदा करने के बाद नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। ये सदमा राज कपूर बर्दाश्त नहीं कर सके। वह दुखों के सागर में डूब गए। राज कपूर  के रातों की नींद उड़ गई। वह सारी रात बाथटब में बैठकर शराब पीते और रोते रहते थे। बताया जाता है कि राज कपूर को जब नरगिस की याद आती थी तब वह खुद को सिगरेट से जला लेते थे। राज कपूर के जीवन के कुछ किस्से ऐसे भी रहे हैं। उनका जीवन और प्रेम कहानी दोनों ही किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी ही है। हिंदी सिनेमा के शोमैन आज हमारे बीच भले नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों और अदाकारी के जरिए वो हर किसी के जहन में जिंदा हैं।
कथित प्रेमिका चांदनी के साथ डेट पर निकले ईशान खट्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed