Shine Tom Chacko: 'हमारी गाड़ी 100 की रफ्तार पर भाग रही थी..', शाइन टॉम चाको के ड्राइवर ने बताई हादसे की कहानी
Malayalam Actor Tom Chacko Accident: मलयालम एक्टर टॉम चाको की कार का आज सुबह ही एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनके पिता का निधन हो गया। अब उनके ड्राइवर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सुबह ही मलयालम एक्टर टॉम चाको की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में वह और उनके परिवार के लोग जख्मी हो गए। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। इस मामले पर अब टॉम चाको के ड्राइवर का बयान आया है। उन्होंने बताया है कि उनकी कार का का एक्सीडेंट कैसे हो गया।
इस तरह हुआ टॉम चाको की कार का एक्सीडेंट
अभिनेता टॉम चाको के ड्राइवर ने मनोरमा न्यूज को बताया है कि सुबह उनकी कार 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। कार के सामने जा रहे ट्रक ने अचानक अपनी लाइन बदली और कार ट्रक से टकरा गई। टॉम चाको के पिता सीपी चाको कार की आगे वाली सीट पर बैठ थे। एक्सीडेंट की वजह से उनके सर में चोट लगी, इसलिए मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके पिता के पार्थिव शरीर को अभिनेता के हवाले किया गया।
परिवार के लोग हुए जख्मी
टॉम चाको अपने परिवार के साथ बंगलूरू जा रहे थे, तभी सलेम-बंगलूरू नेशनल हाइवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में टॉम चाको के बाएं हाथ में चोट आई है। उनकी हड्डी फ्रैक्चर हुई है। टॉम की मां के कमर में चोट लगी है। अभिनेता के भाई के हाथ में चोट लगी है।
यह खबर भी पढ़ें: Shine Tom Chacko: मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको का हुआ एक्सीडेंट, मौके पर पिता का निधन
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता
शाइन टॉम चाको की कार के एक्सीडेंट के बाद उन्हें और परिवार के बाकी लोगों को करीब के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है।
टॉम चाको को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
शाइन टॉम चाको एक महीने पहले सुर्खियों में थे। उन पर ड्रग्स इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। उन पर एक अभिनेत्री ने ड्रग्स इस्तेमाल करने और लोगों को परेशान करने के इल्जाम लगाए थे। पुलिस ने उस होटल पर छापेमारी की थी जहां टॉम चाको रुके थे। पुलिस ने मौके से ड्रग्स बरामद की थी। पुलिस को देखकर टॉम चाको भाग निगले। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनकी उसी दिन जमानत हो गई। इसके बाद उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया।