{"_id":"660fd0c963628bf6460b6546","slug":"shekhar-kapur-talks-about-mr-india-drunk-cockroach-scene-said-we-poured-rum-and-thought-he-will-drink-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shekhar Kapur: शेखर कपूर को याद आए 'मिस्टर इंडिया' वाले दिन, श्रीदेवी के साथ मस्ती भरे पल किए साझा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shekhar Kapur: शेखर कपूर को याद आए 'मिस्टर इंडिया' वाले दिन, श्रीदेवी के साथ मस्ती भरे पल किए साझा
Fri, 05 Apr 2024 04:06 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 05 Apr 2024 04:06 PM IST
सार
शेखर कपूर को आज भी साल 1987 की सुपर हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के लिए याद किया जाता है। 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर और श्री देवी एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
शेखर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मशहूर निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर काम शुरू किया जाएगा। हालांकि अभी शेखर कपूर ने इस विषय पर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन बोनी कपूर ने इशारों में इस बात को जाहिर किया है कि वे 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल का निर्माण करना चाहते हैं। वहीं, पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान शेखर कपूर 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा करते दिखे।
'मिस्टर इंडिया' से जुड़ा किस्सा किया साझा
शेखर कपूर को आज भी साल 1987 की सुपर हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के लिए याद किया जाता है। 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर और श्री देवी एक साथ नजर आए थे। शेखर 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग से जुड़े एक दिलचस्प किस्से को सुनाते हुए कहते हैं, 'फिल्म के एक दृश्य में हमें श्री देवी को कॉकरोच से डरते हुए दिखाना था तब हमें समझ में नहीं आ रहा था कि हम इस सीन को कैसे शूट करें। फिर मैंने और सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी ने मिलकर एक तकरीब निकाला।'
ट्विंकल ने अक्षय को मारा ताना! वीडियो में जमकर बरसीं अभिनेत्री
विज्ञापन
शराब पीला कर कॉकरोच से करवाया अभिनय
शेखर कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैंने और बाबा आजमी ने सोचा कि क्यों न कॉकरोच को शराब पिला दें। फिर हमने थोड़ी सी शराब कॉकरोच के सामने उड़ेली और थोड़ी देर बाद हमें लगा कि उसने शराब पी ली है। उसके बाद सच में वह कॉकरोच पूरे कमरे में दौड़ने लगा। हमने कुछ ऐसे श्री देवी के साथ उस यादगार दृश्य को शूट किया था।'
इस दिन आएगा 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर, पहला पोस्टर जारी
'मोगैंबो' के किरदार था शेक्सपियर से प्रेरित
शेखर कपूर अलग किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'बैंडिट क्वीन' से लेकर 'मासूम' जैसी हिट फिल्में दी हैं। शेखर कपूर पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मैंने जब अमरीश पुरी से कहा कि आपको बच्चों के लिए शेक्सपियर बनना होगा। इस बात को सुनकर अमरीश पुरी लगभग चिल्लाते हुए बोले तुम उन बच्चों के लिए मुझे शेक्सपियर बनने को कह रहे हो जिनको पता ही नहीं है कि शेक्सपियर कौन हैं। उन्होंने फिर तय किया कि वे गांव के बच्चों के लिए शेक्सपियर बनेंगे, लेकिन अपने अंदाज में वे डायलॉग बोलेंगे। ऐसे हमें हमारा 'मोगैंबो' मिला था।'