फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shehbaz badesha becomes new captain of bigg boss 19 know the updates

BB19 के घर में हुआ बड़ा उलटफेर, गौरव की हरकतों से नाराज हुए प्रतियोगी; इस कंटेस्टेंट ने संभाली कैप्टेंसी

Wed, 12 Nov 2025 10:32 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 12 Nov 2025 10:32 AM IST
सार

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बड़ा उलटफेर होने वाला है। अब घरवालों को उनका नया कैप्टन मिल गया है। जानिए कौन है वो शख्स। 

विज्ञापन
Shehbaz badesha becomes new captain of bigg boss 19 know the updates
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी की दुनिया का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 आए दिन रोमांचक मोड़ लेता जा रहा है। अब प्रतियोगियों को एक नया कैप्टन मिल गया है। इसके साथ ही गौरव खन्ना ने कुछ ऐसा किया, जिससे सभी घरवाले उनके विरोध में उतर आए हैं। पढ़िए आखिर कौन बना नया कैप्टन और अब किसकी चलेगी सरकार। 

विज्ञापन

शहबाज बदेशा बने घर के नए कैप्टन
बीबी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज बदेशा घर के नए कैप्टन होने वाले हैं। एक्स पर पोस्ट साझा की गई जानकारी में कहा गया, ‘गौरव खन्ना की कप्तानी घर में केवल एक घंटे तक ही रही और अब एचएम के जरिए असेंबली वोटिंग टास्क के बाद शहबाज बदेशा घर के नए कप्तान बन गए हैं।’ यानी कि अब शहबाज बिग बॉस 19 के घर की कमान संभालेंगे। 

विज्ञापन

 

 

गौरव से नाराज हुए प्रतियोगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया है कि गौरव खन्ना के सामने दो विकल्प रखे गए। पहला या तो वे नया कैप्टन बन जाएं और पूरे घर को नामांकन के खतरे में डालते हुए 30% राशन सुरक्षित कर ले, या फिर शहबाज को कैप्टन की कुर्सी पर बिठा दें, जिससे सभी प्रतियोगियों के लिए 100% राशन और पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। हालांकि गौरव ने कैप्टन बनना चुना, जिस कारण से सभी कंटेस्टेंट्स नाराज हो गए। लेकिन अब शहबाज नए कैप्टन बन गए हैं। 



यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: 'परिवार चाहता था इलाज घर पर हो', एंबुलेंस से घर पहुंचे धर्मेंद्र; डॉक्टर ने दी यह अहम जानकारी

दिलचस्प होता जा रहा बिग बॉस 19
मिड एविक्शन में मृदुल तिवारी का सफर बिग बॉस 19 से खत्म हो चुका है, अब घर में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। हर सदस्य फिनाले में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। इस बार का वीकएंड का वार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed