Dharmendra: परिवार के साथ ही रहना चाहते हैं धर्मेंद्र, घर पर बनाया गया ICU; चार नर्स और डॉक्टर करेंगे देखभाल
Dharmendra Health Updates: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उनके इलाज के लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड बनाया गया है। अमर उजाला से बातचीत में सूत्र ने बताया कि इस दौरान उनकी देखभाल के लिए घर पर चार नर्स और एक डॉक्टर हर वक्त मौजदू हैं।
विस्तार
डॉक्टर का सेहत पर बयान
डॉक्टर ने धर्मेंद्र की सेहत पर जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला घरवालों का था, इसलिए उनकी सुविधा और पारिवारिक देखभाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर भेजा गया है परिवार चाहता था कि उनकी सेहत पर नजर घर से ही रखी जा सके, इसलिए ये फैसला लिया गया। घर पर डॉक्टरों की टीम समय-समय पर उनकी सेहत पर ध्यान देती रहेंगी। परिवार के सदस्य भी लगातार उनके साथ हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया- 'धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वो घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृप्या किसी भी तरह के अटकलें न लगाएं और इस समय उनकी तथा उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी के प्रेम, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं, जो उनकी निरंतर स्वस्थता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें- क्योंकि वो आप सभी से बेहद प्यार करते हैं।'
अभिनेता के डिस्चार्ज होने के बाद सनी देओल की टीम ने परिवार की ओर से एक बयान जारी किया। परिवार की ओर से जारी बयान में मीडिया और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। बयान में कहा गया, 'धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाएं और इस समय उनके तथा परिवार के निजी जीवन का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जो उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सबको बहुत प्यार करते हैं।' यह बयान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से जारी किया गया है।