फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shefali jariwala death parag tyagi emotional last rites ash immersion

Shefali Jariwala: पति पराग त्यागी ने शेफाली की अस्थियां की विसर्जित, कलश को सीने से लगाकर रखा

Sun, 29 Jun 2025 03:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 29 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद अब परिवार ने उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। शेफाली की अस्थियों को समुद्र में विसर्जित किया।

विज्ञापन
shefali jariwala death parag tyagi emotional last rites ash immersion
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- @varindertchawla

विस्तार

टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई स्तब्ध है। शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार की भावुक तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें उनके पति पराग त्यागी की टूटी हुई मनोस्थिति ने सबका दिल दहलाकर रख दिया। अपने जीवनसाथी को अंतिम विदाई देते हुए पराग का दर्द इतना गहरा था कि उनकी आंसू छलकते रहे और वे खुद को संभाल नहीं पाए।

विज्ञापन


पराग के इमोशनल वीडियोज
अंतिम संस्कार के दौरान, शेफाली के माता-पिता और पति के दर्द को देख कर हर कोई भावुक हो उठा। पराग त्यागी अपनी पत्नी को कफन में लिपटा देखकर और अर्थी पर लेटे हुए देख कर पूरी तरह टूट चुके थे। उनका प्यार और साथ, जो वर्षों से दोनों के बीच था, अब एक खालीपन छोड़ गया है। एक वीडियो में पराग अपनी पत्नी की अस्थियां लिए हुए समुद्र की ओर बढ़ते दिखे, जहां उन्होंने परिवार के साथ मिलकर उन्हें विसर्जित किया। इस पल को देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)





शेफाली की अस्थियां कीं विसर्जित
पराग की हालत देखकर पता चलता है कि एक पति की तरह वह शेफाली को खोने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उनका हाथ उस कलश पर बना रहा जिसमें शेफाली की अस्थियां थीं और वह बार-बार रोते नजर आए। इस मुश्किल वक्त में परिवार वाले उनकी हिम्मत बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर कोई टूट चुका है। शेफाली की मां भी अपनी बेटी के जाने का ग़म सहन नहीं कर पा रहीं।



शेफाली जरीवाला के निधन से गहरा सदमा
शेफाली जरीवाला ने अपनी अभिनय यात्रा में कई यादगार पल दिए, लेकिन उनका ये दुखद अंत उनके चाहने वालों के लिए भारी सदमा है। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि उनके प्रशंसकों का भी दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके लिए सांत्वना संदेश भेज रहे हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि पराग और परिवार इस दुख की घड़ी में मजबूत बने रहें। शेफाली और पराग की जोड़ी हमेशा से एक-दूसरे के सहारे रही है। वो हर सुख-दुख में साथ थे, लेकिन अब यह साथ अधूरा रह गया है। इस गमगीन दौर में उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के लोग भी पराग के लिए समर्थन प्रकट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

शेफाली जरीवाला की अस्थियों का समुद्र में विसर्जन उनके जीवन के अंतिम संस्कार का एक भावुक अध्याय था, जो उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा एक अमिट छाप छोड़ गया। अब सभी उम्मीद करते हैं कि पराग और उनका परिवार इस दर्दनाक समय को जल्द ही सहन कर पाएंगे और आगे बढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed