फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shefali jariwala death her friend pooja ghai remembers actress last moments

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की दोस्त ने अभिनेत्री के अंतिम पलों का खोला राज, बोलीं- ‘पल्स अभी भी….’

Tue, 01 Jul 2025 12:02 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:02 PM IST
सार

Shefali Jariwala: हाल ही में शेफाली जरीवाला की मौत ने सभी को हैरान कर दिया। अब उनकी दोस्त पूजा घई ने अभिनेत्री के निधन से पहले के अंतिम पलों को शेयर किया है। 

विज्ञापन
Shefali jariwala death her friend pooja ghai remembers actress last moments
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में कथित तौर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री की करीबी दोस्त पूजा घई ने एक्ट्रेस के जीवन के अंतिम क्षणों के बारे में बताया है और पराग त्यागी का भी जिक्र किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


क्या बोलीं पूजा घई?
दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त पूजा घई हाल ही में विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘वास्तव में क्या हुआ, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। परिवार और पराग त्यागी से मुझे जो समझ आया है, वह यह है कि एक दिन पहले ही सत्यनारायण की पूजा हुई थी। जब हम शेफाली को अंतिम संस्कार के लिए लाए थे, तब भी घर सजा हुआ था। उन्होंने नियमित रूप से खाना खाया और फिर शेफाली ने पराग से डॉग को टहलाने के लिए कहा। जैसे ही वह नीचे गए, घर के नौकर ने उन्हें बुलाया और कहा, ' दीदी की तबीयत ठीक नहीं है ।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: 'किसी को पता चला तो हम शहर में नहीं रह पाएंगे', बॉलीवुड व्हाट्सएप ग्रुप पर बोले करण; खोले कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी आंखे नहीं खुल रही थीं
आगे बातचीत में पूजा घई ने कहा, ‘डॉग बहुत बूढ़ा था, इसलिए पराग ने हेल्पर से नीचे आकर डॉग को ले जाने को कहा। इसलिए वो लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे और जब हेल्पर आया, तो वह ऊपर चले गए। पराग ने बताया कि उनकी पल्स अभी भी चल रही थी, लेकिन उनकी आंखें नहीं खुल रही थीं और उनका शरीर शिथिल पड़ गया था। इसलिए उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ जरूर है, और वह उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे, तो वह पहले ही मर चुकी थी।’

मौत के कारणों का खुलासा होना बाकी
शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को देर रात हो गया था। शुरू में उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने साफ किया कि अभी उनके निधन की वजह पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि शेफाली के निधन का कारण क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed