फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Share Details About His Bollywood Whatsapp group

Karan Johar: 'किसी को पता चला तो हम शहर में नहीं रह पाएंगे', बॉलीवुड व्हाट्सएप ग्रुप पर बोले करण; खोले कई राज

Tue, 01 Jul 2025 11:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Jul 2025 11:45 AM IST
सार

करण जौहर अपने एक टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ बेबाक बातें करते थे। ये बातें खूब वायरल हुआ करती थीं। हाल ही में करण ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका एक बॉलीवुड व्हाट्सएप ग्रुप है, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हैं। इस ग्रुप में किस तरह की बातें होती हैं, इस बारे में भी उन्होंने जानकारी साझा की है।  

विज्ञापन
Karan Johar Share Details About His Bollywood Whatsapp group
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

विस्तार

करण जौहर और उनके कुछ दोस्तों के बारे में कहा जाता है कि वह बॉलीवुड की हर गाॅसिप रखते हैं। हाल ही में इस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ने भी खुद बताया कि उनका एक बॉलीवुड व्हाट्सएप ग्रुप है, जिसमें वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर बात करते हैं, अपनी राय रखते हैं। मगर करण को डर है कि अगर इस व्हाट्सएप ग्रुप का पता किसी को चल गया तो उनका और उनके दोस्तों का शहर में रहना मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप और लंदन जाने का क्या है कनेक्शन 
हाल ही में मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त से करण जौहर ने बातचीत की है। इसी बातचीत में वह बॉलीवुड के अपने व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में बताते हैं। करण जौहर कहते हैं, ‘अगर कभी किसी को मेरे और मेरे कुछ दोस्तों एक व्हाट्सएप ग्रुप का पता चल गया, उसे इस ग्रुप का एक्सेस मिल गया है तो हम सबको लंदन जाना पड़ेगा। हम मुंबई में नहीं रह पाएंगे।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Karan Johar: रणबीर और रणवीर के बीच में है ईगो क्लैश? करण जौहर ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- ‘दोनों एक-दूसरे को…’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप में बेबाक बातें होती हैं 
करण जौहर बॉलीवुड व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने दोस्तों के साथ कैसी बातें करते हैं? इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी है। वह कहते हैं, ‘हमारे आसपास जो कुछ भी चल रहा होता है, हम उस पर ईमानदारी से बात करते हें। लगभग सभी चीजों को क्रिटिसाइज करते हैं। हम ग्रुप में फैशन, फिल्म जैसे सब्जेक्ट पर बातचीत करते हैं, क्रिटिक के तौर पर इन चीजों पर अपनी राय रखते हैं।’ करण यह भी बताते हैं कि  बॉलीवुड व्हाट्सएप ग्रुप पर उनकी और दोस्तों की राय बेबाक होती हैं, जिसे शायद वह पब्लिकली नहीं कहते हैं। 

शो ‘द ट्रेटर्स’ के बने हैं होस्ट 
करण जौहर के करियर फ्रंट की बातें करें तो इन दिनों वह डायरेक्शन की बजाय फिल्मों को प्रोड्यूस ही कर रहे हैं। साथ ही एक रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को होस्ट भी कर रहे हैं। इस शो में भी करण जौहर का अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed