फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sheetal Lakhia passed away father of filmmaker Apoorva Lakhia dies in Ahmedabad today

Sheetal Lakhia Death: फिल्म निर्देशक अपूर्व लाखिया के पिता शीतल लाखिया का निधन, अहमदाबाद में ली अंतिम सांस

Thu, 05 Dec 2024 07:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 05 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

Sheetal Lakhia Passed Away: फिल्म निर्देशक अपूर्व लाखिया के पिता शीतल लाखिया का आज, 5 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे अहमदाबाद में निधन हो गया।
 

विज्ञापन
Sheetal Lakhia passed away father of filmmaker Apoorva Lakhia dies in Ahmedabad today
शीतल लाखिया - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म निर्देशक अपूर्व लाखिया के पिता शीतल लाखिया का आज, 5 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे अहमदाबाद में निधन हो गया। शीतल लाखिया शहर के जाने-माने व्यवसायी भी थे। वह 'लाखिया ब्रदर्स' के साझेदारों में से एक थे। पिता की मौत के बाद से बेटे अपूर्व लाखिया और उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है। उनके निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि, इस बारे में अभी तक परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

विवादों में भी रहा शीतल का नाम
शीतल लखिया सत्याग्रह छावनी के निवासी थे। शीतल का नाम पहले विवादों में भी रह चुका है, जिस कारण वे एक बार जेल भी जा चुके हैं। दरअसल, शीतल लाखिया को कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था। नवरंगपुरा पुलिस के 'डी' स्टाफ पीएसआई आरएन गढ़वी के अनुसार, लाखिया को कथित तौर पर जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट किए बिना दो पक्षों को जमीन का एक टुकड़ा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा विवाद
नवरंगपुरा पुलिस को दी गई शिकायत में सीजी रोड पर समग्र अपार्टमेंट के निवासी 40 वर्षीय समीर सिंह वाघेला ने आरोप लगाया था कि लखिया ने उनकी जमीन उन्हें बिना यह बताए बेच दी कि यह जमीन पहले से ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास बंधक है। वाघेला ने यह भी आरोप लगाया कि शीतल लखिया ने उनकी जानकारी के बिना उसी जमीन को किसी और को बेच दिया।

विज्ञापन

अपूर्व का फिल्मी करियर
रिपोर्ट्स के अनुसार, शीतल की उम्र 78 वर्ष थी। उनके बेटे अपूर्व लाखिया ने फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया। फिल्म निर्देशक बनने से पहले, अपूर्व आशुतोष गोवारिकर की पीरियड एपिक फिल्म लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया में सहायक निर्देशक थे। उन्होंने फिल्म कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव (1996) के लिए दूसरे सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया। उन्होंने 2002 की फिल्म मुंबई से आया मेरा दोस्त से फिल्म निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। वे अब तक 'एक अजनबी', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'दस कहानियां', 'हाईड एंड सीक', 'जंजीर', 'तूफान' और 'हसीना पारकर' जैसे कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
Pushpa 2 Dialogues: आखिर क्या है ये रप्पा-रप्पा? पढ़ें अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा-2 के 10 जबरदस्त डायलॉग्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed