फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shatrughan Sinha said they had to face vicious attacks over Luv Sinha absence at Sonakshi Sinha wedding

Shatrughan Sinha: सोनाक्षी की शादी से लव की नाराजगी वाले अफवाहों पर बोले शत्रुघ्न, कहा- बदनाम करने वाले...

Sat, 06 Jul 2024 10:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:54 PM IST
सार

 सोनाक्षी की शादी से लव की नाराजगी वाली अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी छाई रही थी, जिस पर अब इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha said they had to face vicious attacks over Luv Sinha absence at Sonakshi Sinha wedding
शत्रुघ्न सिन्हा- सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही हैं। वह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने बीते 23 जून को अपने प्रेमी जहीर इकबाल के साथ विवाह किया था। इस दौरान उनकी शादी की खबरें और उससे जुड़ी अफवाहें लगातार सुर्खियां बनी रहीं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उनके भाई इस शादी से खुश नहीं थे। हालांकि, अब इन अफवाहों पर विराम लगता हुआ प्रतीत हो रहा है। इससे पहले भी सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर इस पर चुप्पी तोड़ी थी। 

विज्ञापन


लव सिन्हा की सोनाक्षी की शादी से नाराजगी पर शत्रुघ्न का आया बयान
लव सिन्हा की अपनी बहन की शादी से नाराजगी की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी छाई रहीं। अब इस पर आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लव के विवाह समारोह में शामिल ना होने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक बदनाम करने की साजिश बताया है। हाल में में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने  कहा कि यह उनके परिवार के खिलाफ एक दुर्भावना से बदनाम करने का अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन

'मुंजा' का हाल बेहाल, बेपटरी हो रही हॉरर-कॉमेडी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

'बदनाम करने वाले अभियान का करना पड़ा सामना'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने बहुत बड़े-बड़े संकट देखे हैं हमने और ये तो कुछ भी नहीं था। सिन्हा परिवार में कथित मतभेदों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा," चिंता की कोई बात नहीं थी। हम किसी भी आम परिवार की तरह थे, जहां शादी हो रही थी। हालांकि, हम इतनी चर्चा क्यों मिलने लगी इस बात को आप हमसे बेहतर जानते होंगे।" उन्होंने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं था, जब ऐसी शादी हो रही थी, लेकिन उनके परिवार को सबसे ज्यादा बदनाम करने वाले अभियान का सामना करना पड़ा। 
BB OTT 3: अनिल कपूर ने खोली इस प्रतियोगी की पोलपट्टी
लव ने भी ट्वीट कर बताया उनके लिए परिवार पहले है
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा," मैं अपने परिवार पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा। पारिवारिक मामले परिवार के अंदर ही रहते हैं। किस परिवार में मतभेद नहीं होते। हम कुछ मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं या नाराजगी जता सकते हैं, लेकिन अंत में हम सब एक परिवार हैं और कोई हमारे परिवार को तोड़ नहीं सकता।" गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही लव ने ट्वीट किया था कि उनके खिलाफ गलत आधार पर ऑनलाइन अभिनयान चलाए गए। उनके लिए उनका परिवार पहले आता है। 
Saripodhaa Sanivaaram: 'सारिपोधा सानिवारम' पर आया बड़ा अपड़ेट, इस दिन रिलीज होगा प्रियंका का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed