फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shashi tharoor praises akshay kumar kesari 2 and says its message is brilliant

Kesari 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की तारीफ में बोले शशि थरूर, कहा- ‘बड़ी चतुराई से संंदेश दिया गया है’

Sun, 27 Apr 2025 02:57 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 27 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

Kesari 2: हाल ही में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी 2' के बारे में राजनेता शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Shashi tharoor praises akshay kumar kesari 2 and says its message is brilliant
शशि थरूर और केसरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जलियांवाला बाग कांड पर आधारित फिल्म 'केसरी 2' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें अक्षय कुमार ने सर शंकरन नायर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी और अभिनय को लेकर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब राजनेता शशि थरूर ने भी फिल्म के बारे में अपनी राय बताई है। 

विज्ञापन

शशि थरूर ने 'केसरी 2' के बारे में क्या कहा?
शशि थरूर ने 'केसरी 2' फिल्म के बारे में बात करते हुए मीडिया से कहा कि यह एक शानादर फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में प्रतिरोध की भावना को बढ़िया ढंग से दिखाया गया है, खासकर ब्रिटिश अदालत की प्रणाली का उपयोग करते हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि जलियांवाला बाग कांड के बाद आजादी के लिए 28 साल इंतजार करना पड़ा। इस फिल्म का संदेश शानदार तरीके से दिया गया है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Chahat Pandey: कौन हैं चाहत पांडे जिनके घर पुलिस ने की कुर्की, 'आप' से चुनाव लड़ीं: बिग बॉस में भी दिख चुकीं

फिल्म निर्माण तरीके को शानदार बताया
आगे बात करते हुए शशि थरूर ने फिल्म निर्माण के बारे में कहा, 'मुझे हमेशा की तरह यह कहना चाहिए कि यह फिल्म बहुत ही शानदार तीरके से बनाई गई है। अभिनय और कहानी को जिस तरह से आगे बढ़ाया गया, सब कुछ बहुत ही लाजवाब था। एक भी क्षण ऐसा नहीं था जो उबाऊ हो। मुझे चिंता थी कि कई लोगों के लिए, केवल अदालत के दृश्य देखना इतना शानदार नहीं होगा। लेकिन जिस तरह से कहानी सामने आई, मुझे लगता है कि एक सेकंड के लिए भी अपनी नजरें हटाना असंभव था, बहुत बढ़िया काम किया।’

यह खबर भी पढ़ें: Akshaye Khanna: कभी भी पिता विनोद खन्ना के साथ काम नहीं करना चाहते थे अक्षय, बोले- 'बराबरी करना मुश्किल...'

शशि थरूर ने एस शंकरन नायर को किया याद
राजनेता शशि थरूर ने अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए किरदार एस शंकरन नायर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘वह (सर शंकरन नायर) बहुत ही साहसी, सिद्धांतवादी और ईमानदारी व्यक्ति थे।’ आगे उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह कभी भी अक्षय कुमार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते।  इसके बाद उन्होंने कहा कि 'केसरी 2' फिल्म में जिस चतुराई से संदेश को व्यक्त किया गया, वह बहुत बढ़िया है।

एक नजर 'केसरी 2' की ओर
करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी 2', जो जलियांवाला बाग कांड के बाद की घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे, आर माधवन जैसे कलाकार मौजूद हैं। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 59.32 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed