फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shaktimaan fame Mukesh Khanna Reaction On West Bengal Election Results defeating TMC BJP victory

'भाजपा ने 'दीदीवाद' का पर्दाफाश किया'; पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर मुकेश खन्ना का रिएक्शन

Mon, 04 May 2026 11:09 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 04 May 2026 11:09 PM IST
सार

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। टीएमसी को हराकर बीजेपी ने बढ़त बनाई है। इस पर मुकेश खन्ना ने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
Shaktimaan fame Mukesh Khanna Reaction On West Bengal Election Results defeating TMC BJP victory
मुकेश खन्ना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेता मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वे सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर राय रखते हैं। आज 04 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर उन्होंने रिएक्शन दिया है। उन्होंने राज्य में टीएमसी को हराकर विजय रथ पर सवार होने वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन

वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई
मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'मुझे आना पड़ा। मैं आया हूं, अपने देश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को बधाई देने'। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने वो कर दिखाया, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

Ek Din: 'राजा शिवाजी' के आगे नहीं टिक पा रही 'एक दिन', सोमवार को लाखों में सिमटी आमिर के बेटे की फिल्म की कमाई

मुकेश खन्ना बोले- 'बंगाल अपने गौरवशाली अतीत की तरफ लौटेगा'
मुकेश खन्ना ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोक दिया। चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने पश्चिम बंगाल को गुंडा राज से मुक्त कराया। चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को वापस लौटाया। चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने ममता के 'दीदीवाद' का पर्दाफाश किया। बंगाल अपने गौरवशाली अतीत और अपनी सांस्कृतिक विरासत की ओर वापस लौटेगा, जिसे ममता 'दीदी' ने पिछले कई वर्षों में नष्ट कर दिया था'। उन्होंने आगे लिखा है, 'अब अगला लक्ष्य पंजाब और केरल होना चाहिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)




बोले- 'यह बहुत बड़ी जीत है'
अभिनेता ने आगे कहा है, 'यह एक बहुत बड़ी जीत है। एक-डेढ़ साल से बंगाल की हालत देखकर बहुत परेशान हो जाता हूं। मैं इस पर कई बार बोल भी चुका हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed