फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shakti Arora reacts to his exit from the show ghum hai kisi ke pyar me the decision was shocking for the actor

Shakti Arora: ‘गुम है किसी के प्यार में’ से बाहर होने पर चौंक गए थे शक्ति अरोड़ा, निर्माताओं पर जताई नाराजगी

Tue, 09 Jul 2024 09:41 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 09 Jul 2024 09:41 AM IST
सार

‘गुम है किसी के प्यार में’ शो को अलविदा कहने के बाद अभिनेता शक्ति अरोड़ा ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि टीआरपी में टॉप पर होने के बाद भी ऐसा करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
Shakti Arora reacts to his exit from the show ghum hai kisi ke pyar me the decision was shocking for the actor
शक्ति अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @shaktiarora

विस्तार

टीआरपी के मामले में टॉप पर रहने वाला शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। शो में 10 से 12 साल के लीप की खबरें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में शो के अभिनेता शक्ति अरोड़ा को अलविदा कहना पड़ा। अभिनेता ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने शो में लीप के फैसले को चौंकाने वाला बताया है। 
विज्ञापन


अच्छी टीआरपी के बावजूद शो में लीप क्यों?
निर्माताओं के फैसले पर नाराजगी जताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘यह हैरान करने वाला था, क्योंकि हमें अच्छी टीआरपी मिल रही थी। वर्ल्ड कप के दौरान 2.1 की टीआरपी आना मजाक नहीं है और कोई भी निर्माता ऐसे मोड़ पर लीप लेने की नहीं सोच सकता, लेकिन केवल चैनल और निर्माता ही जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया? लीप के बाद शो को आगे बढ़ाना जोखिम भरा है और आप मुंह के बल गिर सकते हैं।’
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ देख महेश बाबू का हिल गया दिमाग, नाग अश्विन की तारीफ में कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


शो से बाहर होने की खबरों पर नहीं था विश्वास
 38 वर्षीय अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें शो से बाहर होने की जानकारी एक महीने पहले मीडिया में आ रही खबरों से पता चली थी। उन्होंने कहा, मुझे इस पर भरोसा नहीं हो रहा था, लेकिन मैं खुद को इसके लिए तैयार कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने निर्माताओं से बात करने की कोशिश भी की। अभिनेता ने कहा, ‘मैं लंबे समय से टीवी में काम कर रहा हूं, लेकिन टीआरपी में टॉप पर कभी नहीं रहा, लेकिन ‘गुम है किसी के प्यार में’ तीन महीनों तक नंबर एक पर रहें। अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक। यहां तक की जब मैंने शो छोड़ा तब भी हम नंबर एक पर ही थे।’

प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहते अभिनेता
अभिनेता से जब पूछा गया कि अब वह आगे क्या करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह नए अवसरों की तलाश में रहेंगे जो उन्हें रचनात्मक संतोष भी दे सके, जो आपकी इमेज को अच्छा करें और आपकी मार्केट वैल्यू को बढ़ाए। उन्होंने कहा कि अगर आप कोई गलत परियोजना चुनते हैं तो लोगों को हैरानी होगी की आप सिर्फ पैसों के लिए कोई काम करते हैं। अभिनेता अपने दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते।
Darshan Kumaar: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद फिर दमदार भूमिका में दर्शन कुमार, 'आरएमसीएस' में आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed