Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shakeel Badayuni Death Anniversary: unknown facts about Great Poet Writer lyricist songwriter And shayar life

Shakeel Badayuni: चौदहवीं का चांद' और 'सुहानी रात ढल चुकी' जैसे हिट गाने दिए, नौशाद के साथ रही सुपरहिट जोड़ी

Sun, 20 Apr 2025 10:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 20 Apr 2025 10:38 AM IST
सार

Shakeel Badayuni Death Anniversary: दिग्गज कवि, शायर और गीतकार शकील बदायुनी की आज 20 अप्रैल को पुण्यतिथि है। आइए जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Shakeel Badayuni Death Anniversary: unknown facts about Great Poet Writer lyricist songwriter And shayar life
शकील बदायुनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'वो हम से ख़फ़ा हैं हम उन से ख़फ़ा हैं

विज्ञापन

मगर बात करने को जी चाहता है'

विरह और मोहब्बत की कहानी बयां करता यह खूबसूरत शेर लिखा शकील बदायुनी ने। ऐसे ही तमाम और शेर लिखे। शायरी लिखीं। कविताएं लिखीं और लिखे खूबसूरत फिल्मी गीत। शकील अब इस दुनिया में नहीं हैं, मगर उनके शब्द आज भी महका करते हैं। शकील बदायुनी की आज रविवार 20 अप्रैल को पुण्यतिथि है। जानते हैं उनके बारे में

Trending Videos

बदायूं में जन्म, एएमयू से पढ़ाई और पूरी की पिता की तमन्ना
शकील बदायुनी ने 50 और 60 के दशक में अपना जलवा बिखेरा। उनका जन्म 03 अगस्त 1916 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। उनकी पिता की तमन्ना थी कि बेटा पढ़-लिखकर अफसर बने। पढ़ाई करने के लिए शकील उत्तर प्रदेश की तालानगरी अलीगढ़ गए और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। एएमयू से निकलने के बाद शकील ने दिल्ली में सप्लाई ऑफिसर के तौर पर नौकरी शुरू की। इस तरह पिता की तमन्ना तो पूरी हो गई। मगर, खुद उन्हें तो धुन सवार थी फिल्मी गीत लिखने की। अलीगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी शेर-शायरी और लिखने का शौक उन्होंने बरकरार लिखा था। अब वे मुंबई जाने के भी सपने देखने लगे थे। आखिर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वर्ष 1944 में मुंबई चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौशाद साहब के साथ जमी जोड़ी
बता दें कि शकील बदायूंनी का असली नाम शकील अहमद था। मगर, बदायूं से होने के चलते उन्होंने उपनाम के तौर पर बदायुनी लगाना शुरू किया और इस तरह वे शकील बदायुनी बन गए। मुंबई पहुंचकर शकील की मुलाकात फिल्म निर्माता-निर्देशक ए आर करदार से हुई। उन्होंने ही बदायुंनी को संगीतकार नौशाद साहब से मिलवाया और इसके बाद तो उनकी किस्मत खुल गई। बता दें कि शकील बदायुंनी और नौशाद साहब की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर गीतकार और संगीतकार जोड़ियों में शुमार रही। दोनों ने न सिर्फ कई फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने दिए, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी इनकी दोस्ती काफी गहरी थी। 

विज्ञापन

नौशाद ने शकील बदायुनी से लिखवाए 'दर्द' के गाने
नौशाद साहब और शकील की पहली मुलाकात का किस्सा काफी दिलचस्प है। कहा जाता है कि नौशाद साहब ने शकील बदायुनी से कुछ लिखने को कहा था। उन्होंने लिखा, 'हमदर्द का अफसाना, दुनिया को सुना देंगे, हर दिल में मोहब्बत की हम आग लगा देंगे...'। शकील साहब के इस गाने से नौशाद साहब बेहद प्रभावित हुए। नौशाद के साथ शकील साहब ने पहली बार फिल्म 'दर्द' के लिए गीत लिखे, जो सुपरहिट हुए। इसके बाद नौशाद साहब ने 'दर्द', 'दीदार', 'बैजू बावरा', 'मदर इंडिया', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जमुना' और 'मेरे मेहबूब' समेत कई फिल्मों के लिए बदायुंनी से गाने लिखवाए। 

आज भी गूंजते हैं शकील बदायुनी के गाने
शकील बदायुनी अपने करियर में  'चौदहवीं का चांद', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'न जाओ सैंया छुड़ा के बैयां कसम तुम्हारी', 'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं' और 'सुहानी रात ढल चुकी' समेत कई एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए, जो आज भी खूब चाव से सुने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed