फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shahid kapoor back with new plan for Farzi 2 prime video shares series new video with Bhuvan Arora goes viral

Farzi 2: नई योजना के साथ धमाका करने लौट रहे शाहिद कपूर! वीडियो जारी कर मेकर्स ने 'फर्जी 2' को लेकर बढ़ाई हलचल

Sun, 05 May 2024 12:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 May 2024 12:27 PM IST
सार

अभिनेता शाहिद कपूर के ओटीटी डेब्यू के एक साल से अधिक समय बाद निर्माताओं ने अब 'फर्जी' से एक नई क्लिप जारी की है। उन्होंने संकेत दिया है कि शाहिद नई योजना के साथ वापस आ रहे हैं।

विज्ञापन
shahid kapoor back with new plan for Farzi 2 prime video shares series new video with Bhuvan Arora goes viral
फर्जी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था, जो काफी धमकदार रहा। यह न केवल शाहिद के करियर के लिए संजीवनी साबित हुई, बल्कि सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज भी बन गई। अभिनेता के ओटीटी डेब्यू के एक साल से अधिक समय बाद निर्माताओं ने अब शो से एक नई क्लिप जारी की है। उन्होंने संकेत दिया है कि शाहिद नई योजना के साथ वापस आ रहे हैं।

विज्ञापन

निर्माताओं ने बढ़ाई हलचल
'फर्जी' से शाहिद के किरदार की नई झलक पेश की गई। निर्माताओं ने वीडियो साझा कर एक बड़ा संकेत है कि फर्जी का दूसरा सीजन बहुत जल्द आने वाला है। इस वीडियो में शाहिद का किरदार सनी एक नई योजना बनाता है और उसका साथी भुवन अरोड़ा का किरदार फिरोज भी उसके साथ है। निर्माताओं ने जो नया वीडियो साझा किया है, उसका कैप्शन ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए काफी है।
Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप? करीबी दोस्त ने लगाई खबर पर मुहर, जानें पूरा सच
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में मिला 'फर्जी 2' का संकेत
वीडियो के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा कि 'फर्जी' सनी एक नई योजना के साथ वापस आ गया है। अब चर्चा है कि यह अगले भाग का संकेत है, जिसमें शाहिद कपूर नए प्लान के साथ धमाका करने लौटेंगे। इस क्लिप में शाहिद का किरदार सनी एक योजना बनाता है, जिसमें वह एक कंटेनर को समुद्र के तल पर गिरा देता है। यह फिरोज के साथ एक मजेदार तकरार के बिना नहीं है। 1.55 मिनट की इस क्लिप के जरिए आप वापस शो में पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

उत्साहित हुए प्रशंसक
अब दर्शक काफी उत्साहित हो गए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि शाहिद कपूर जल्द ही फर्जी के अगले सीजन के साथ आ रहे हैं। वहीं बात करें 'फर्जी' के पहले भाग के बारे में तो शाहिद कपूर ने राज और डीके की 'फर्जी' से अपना ओटीटी डेब्यू किया। यह शो फरवरी 2023 में रिलीज हुआ और तुरंत हिट हो गया। सीरीज में शाहिद और भुवन अरोड़ा के अलावा, फर्जी में राशि खन्ना, विजय सेतुपति, काव्या थापर, रेजिना कैसेंड्रा, के के मेनन, मनोज बाजपेयी, अमोल पालेकर, कुब्रा सैत, जाकिर हुसैन, उदय महेश, नीलेश दिवेकर, लोकेश मित्तल और गोविंद पांडे ने भी अभिनय किया था।
Kapil Sharma Show: कपिल के शो में बहू दृशा की तारीफ करते दिखे सनी देओल, बोले- बेटी के आने के बाद सब बदल गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed