Shah Rukh Khan: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को मिल रहे प्यार पर शाहरुख ने जताया फैंस का आभार, बोले- उम्मीद है आपने…
Shah Rukh Khan On Aryan Khan Debut Show: शाहरुख खान अपने लाडले आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को मिल रहे प्यार से खुश हैं। उन्होंने फैंस का आभार जताया है।
विस्तार
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का पहला शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। शो को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब शाहरुख खान ने लोगों के द्वारा शो को दिए जा रहे प्यार के लिए आभार जताया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए शो को मिल रहे समर्थन के लिए फैंस को शुक्रिया कहा है।
शाहरुख ने फैन क्लब का जताया आभार
शाहरुख खान ने एक फैन क्लब के द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों और पोस्ट पर जवाब दिया है। शाहरुख के एक फैन क्लब द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया। इसमें आर्यन खान के डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का जश्न मनाते हुए प्रशंसकों ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें फैंस शो के पोस्टर और आर्यन व शाहरुख की तस्वीरें लिए हुए हैं। साथ ही आर्यन और उनके शो के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। अब एक्टर ने फैन क्लब की इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए आर्यन के शो का समर्थन करने पर आभार जताया है। शाहरुख ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्यार और उत्साह के लिए टीम का धन्यवाद। आशा है कि आप लोगों ने शो पूरा देखा होगा, कम से कम कुछ एक बार।’
Thank u team for the love and cheers. Hope you guys finished watching the show… at least a few times. Ha ha https://t.co/73UU8pWqQc
विज्ञापन विज्ञापन— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 19, 2025
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम पर कर रहा है शो
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बात करें तो आर्यन खान द्वारा निर्देशित यह शो 18 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रहा है। सात एपिसोड वाली इस सीरीज में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में दिखाया गया है। शो में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, अनन्या सिंह और सहर बंबा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा शो में आमिर, शाहरुख और सलमान समेत कई बॉलीवुड सितारों के कैमियो भी हैं।