{"_id":"66fa5c2cc5e951583e0e2d71","slug":"shah-rukh-khan-take-advice-from-actor-dilip-kumar-for-how-to-be-a-long-lasting-actor-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: जब अच्छा अभिनेता बनने के लिए शाहरुख खान ने दिलीप कुमार से मांगा सुझाव, जानें क्या मिला था जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shah Rukh Khan: जब अच्छा अभिनेता बनने के लिए शाहरुख खान ने दिलीप कुमार से मांगा सुझाव, जानें क्या मिला था जवाब
Mon, 30 Sep 2024 01:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:41 PM IST
सार
बॉलीवुड जगत के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार दिलीप कुमार से उनके अभिनय और शानदार फिल्मों की प्रसिद्धी को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में दिलीप कुमार शाहरुख खान को फिल्म और अभिनय के बारे में समझाते हुए अपना सुझाव भी दिया था।
विज्ञापन
शाहरुख खान- दिलीप कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता दिलीप कुमार को सिनेमा जगत का सुपरस्टार माना जाता है। वह अपनी एक्टिंग और फिल्मों के कारण वह चर्चा में रहते हैं। दिलीप कुमार की फिल्मों की लंबी लिस्ट है, जो आज के सितारों के लिए सीख का एक अच्छा उदाहरण भी बनती हैं। अभिनेता शाहरुख खान भी उनमें से एक हैं जो उनकी इसी प्रसिद्धी के करीब पहुंच सके हैं। शाहरुख खान ने एक बार दिलीप कुमार से अच्छे अभिनय के लिए सलाह ली थी।
विज्ञापन
दिलीप कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम: @sairabanu
दिलीप कुमार से ली थी अभिनय की सलाह
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने एक बार दिलीप कुमार से सवाल किया था, 'सर वो कौन से गुण और चीजें हैं जो आपकी फिल्म को इतनी सराहनीय, चिरस्थायी और यादगार बना देती हैं'। इस पर दिलीप कुमार ने जवाब दिया, 'यह एक मुश्किल सवाल है, जिससे मुझे निपटना होगा'। दिलीप कुमार ने इसका जवाब दिया कि गुडलक, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और टीम के साथ मिलकर काम करना ही फिल्म को शानदार बनाता है।

Singham Again: रिलीज से पहले ही 'सिंघम अगेन' का धमाल, इतने करोड़ में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स?
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीप कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @sairabanu
अपने किरदार से बड़ा नहीं हो सकता अभिनेता
दिलीप कुमार ने इसका जवाब दिया कि कोई भी अभिनेता अपने किरदार से बड़ा नहीं हो सकता है। इसमें कहानी और अभिनय शामिल है। किसी भी अच्छी फिल्म के लिए अच्छी कहानी, दमदार किरदार और रिश्ते, अच्छे अवसर होने चाहिए। अभिनेता के पास उस कहानी से जुड़ने के लिए सही अवसर भी होना जरूरी है। एक अभिनेता के लिए केवल सतही नहीं बल्कि वास्तविकता से जोड़ना जरूरी होता है।

सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द ही फिल्म किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने दिलीप कुमार की इस बात को माना और उसी तरीके से काम कर रहे हैं। शाहरुख खान भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जाने जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को जल्द ही किंग में देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि 'किंग' में एक डॉन की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक लड़की का गुरु बन जाता है। शाहरुख खान डॉन की भूमिका निभाएंगे, वहीं उनकी बेटी सुहाना खान उनकी शिष्या के रूप में नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।