फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan says goodbye to his Jawan costar Nayanthara with a kiss in Chennai

Shahrukh Khan: अपनी को-स्टार नयनतारा को किस करते नजर आए किंग खान, फैंस बोले- इतनी प्यारी दोस्ती

Sun, 12 Feb 2023 08:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 12 Feb 2023 08:13 PM IST
सार

शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी को-स्टार नयनतारा को किस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan says goodbye to his Jawan costar Nayanthara with a kiss in Chennai
शाहरुख खान - फोटो : social media

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी ‘पठान’ को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘पठान’ के साथ शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके अपने फैंस को खुश कर दिया है। हाल ही में, शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी को-स्टार नयनतारा को किस करते नजर आए।

विज्ञापन

 

Shah Rukh Khan says goodbye to his Jawan costar Nayanthara with a kiss in Chennai
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान हाल ही में अपनी फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली के साथ चेन्नई में नजर आए। चेन्नई से शाहरुख के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख  कार के अंदर फैंस से घिरे दिखाई दिए। कार से बाहर निकलकर शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘जवान’ की को-स्टार नयनतारा को किस कर उन्हें गुडबाय किया।
 

1 more Exclusive Video: Welcome King 👑 @iamsrk in Namma #CHENNAI

Nayanthara saying goodbye to SRK & King gave good bye kiss 🥹😭

Our #Chennai team reached to capture @iamsrk sir in our camera 📸

We clicked #ShahRukhKhan𓀠 while leaving at #Nayanthara’s apartment in #CHENNAI pic.twitter.com/7trHm571eW

— ♡♔SRKCFC♔♡™ (@SRKCHENNAIFC) February 11, 2023

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan says goodbye to his Jawan costar Nayanthara with a kiss in Chennai
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख की यह वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इतनी प्यारी दोस्ती।’ भगवान किसी की नजर ना लगाएं’। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘चेन्नई में आपका स्वागत है, सुपरस्टार।’ एक और यूजर ने लिखा,’ शाहरुख दिल के कितने अच्छे हैं। अपनी को-स्टार की कितनी इज्जत करते हैं’। यह सच में एक पठान हैं। इस क्लिप में शाहरुख ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं।

Zeenat Aman: जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट की फैंस कर रहे जमकर तारीफ

 

विज्ञापन

Shah Rukh Khan says goodbye to his Jawan costar Nayanthara with a kiss in Chennai
शाहरुख खान - फोटो : social media

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दो सप्ताह में ही करीब 900 करोड़ की कमाई की है। वहीं, आमिर खान की ‘दंगल’ को पछाड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड हिंदी फिल्म बन गई है। शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म की सफलता का श्रेय अपने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed