फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 13 fame Tehseen Poonawalla reaction to People Blaming Chhaava star Vicky Kaushal For Nagpur Riots

Chhaava: नागपुर दंगों का दोष 'छावा' पर मढ़ने वालों पर फूटा तहसीन पूनावाला का गुस्सा, बोले- कला कोई माचिस नहीं

Wed, 19 Mar 2025 11:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

Chhaava: नागपुर दंगों के लिए कुछ लोग अभिनेता विक्की कौशल पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। लोगों का तर्क है कि उनकी फिल्म 'छावा' के कारण हिंसा भड़की। ऐसा कहने वालों को बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 fame Tehseen Poonawalla reaction to People Blaming Chhaava star Vicky Kaushal For Nagpur Riots
छावा, तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में लगी है और महीनेभर बाद भी जबर्दस्त कमाई कर रही है। दूसरी तरफ इस फिल्म पर काफी विवाद भी हो रहे हैं। यह संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। 'छावा' की रिलीज के बाद एक वर्ग कथित तौर पर औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर डाली है। इसे लेकर सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क उठी। कुछ लोग इसके लिए विक्की कौशल पर दोष मढ़ रहे हैं। ऐसे लोगों को राजनीतिक विश्लेषक और बिग बॉस 13 फेम तहसीन पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Rakesh Roshan: ‘वो दो पीछे बैठे हैं बंदूक के साथ, कभी…’, जब फिल्म निर्माता ने सुनाई अपने डर की दास्तां

विज्ञापन

क्या बोले तहसीन पूनावाला?
नागपुर और महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में हुए दंगों के लिए एक्टर विक्की कौशल को दोषी ठहराने वालों की तहसीन पूनावाला ने आलोचना की है। उनका कहना है कि यह निंदनीय है। तहसीन पूनावाला ने आज बुधवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'नागपुर दंगों के लिए विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' को दोषी ठहराना बेहद निंदनीय है, जिसमें उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का शानदार किरदार अदा किया है। कला - चाहे वह फिल्म हो, किताब हो या कोई और रचनात्मक अभिव्यक्ति- हिंसा भड़काने की ताकत नहीं रखती। यह समाज के लिए एक आईना मात्र है, माचिस नहीं'। 
 

लिखा- 'गरीबों को खून बहाना पड़ता है'
अगर कोई फिल्म अपमानजनक है, तो उसे छोड़ दें या बेहतर फिल्म बनाएं। अगर कोई किताब नाराज करती है, तो उसे नजरअंदाज करें या बेहतर कहानी लिखें। हिंसा कभी किसी का अधिकार नहीं है। यहां असली अपराधी एक घटिया दर्जे की अभिनेत्री और अबू आजमी हैं, जिन्होंने बेशर्मी से औरंगजेब का महिमामंडन किया, ताकि दक्षिणपंथी समूह और यहां तक कि महाराष्ट्र के मंत्री राणे और तेलंगाना के विधायक टी. राजा नफरत की आग को और भड़का सकें। फिर भी, पाखंड पर ध्यान दें। न तो आजमी के बच्चे, न ही राणे के परिवार के लोग और न ही राजा का परिवार सड़कों पर उतरा, क्यों? क्योंकि विशेषाधिकार प्राप्त लोग अराजकता फैलाते हैं, जिससे गरीबों को खून बहाना पड़ता है और मध्यम वर्ग को जख्म सहना पड़ता है। आइए नफरत के इस चक्र को खत्म करें। जय शिवाजी, जय भवानी, जय हिंद, जय भारत के गूंजते नारों में एकजुट हों  और रमजान के इस पवित्र महीने में एक परिवार के रूप में एक-दूसरे को गले लगाएं। भारत अविभाजित होकर उन्नति करे और समृद्ध हो'!

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट कमा रही 'छावा'
तहसीन पूनावाला के पोस्ट पर यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं और उनकी बात से सहमत है। बात करें फिल्म 'छावा' की तो लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल किया है। रश्मिका मंदाना येसुबाई के रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर  567.80 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:
R Madhavan: 'हमारी प्रार्थनाएं कुबूल हुईं', सुनीता विलियम्स के धरती पर सुरक्षित लौटने पर आर. माधवन ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed