फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakesh Roshan tell why he shaved his head and decided to be unbanned

Rakesh Roshan: राकेश रोशन ने इसलिए मुंडवा लिया था अपना सिर, बताई अहम वजह

Wed, 19 Mar 2025 11:09 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Mar 2025 11:09 AM IST
सार

Rakesh Roshan: राकेश रोशन ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपना सिर क्यूं मुंडवा लिया था। उन्होंने ऋतिक रोशन के बालों के बारे में भी बात की है।

विज्ञापन
Rakesh Roshan tell why he shaved his head and decided to be unbanned
राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9

विस्तार

राकेश रोशन दहाइयों से गंजे लुक को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने बताया कि उन्होंने क्यों अपना सर मुंडवा लिया था। एएनआई से बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया 'मैंने अपना सिर मुंडवाने और उसे ऐसे ही रखने की शपथ ली थी।'

विज्ञापन

इसलिए राकेश ने मुंडवा लिया था अपना सिर
राकेश रोशन के मुताबिक 'खुदगर्ज फिल्म में मैंने आखिरी बार अदाकारी, निर्देशन और प्रोड्यूसर का काम किया। अगर फिल्म अच्छी नहीं चली होती तो मैं यहां न बैठा होता। तो मैंने शपथ ली थी कि अगर फिल्म अच्छी चली तो मैं अपना सिर मुंडवा दूंगा। फिल्म अच्छी चली, लेकिन मैं सिर नहीं मुंडवा सका। लेकिन तब मैं सो नहीं पा रहा था क्योंकि मैंने शपथ ली थी और मैं इसे पूरा नहीं कर पा रहा था। इसलिए अगले दिन मैंने नाई को अपने घर बुलाया, वह मेरे सामने एक घंटे बैठा रहा। इसके बावजूद मैं सोच रहा था कि मैं ये करूं या नहीं। लेकिन आखिरकार मैंने सर मुंडवा लिया।'
Rakesh Roshan: ‘वो दो पीछे बैठे हैं बंदूक के साथ, कभी…’, जब फिल्म निर्माता ने सुनाई अपने डर की दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakesh Roshan tell why he shaved his head and decided to be unbanned
राकेश रोशन-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन ने सुनाया ऋतिक का किस्सा
एक दूसरे इंटरव्यू में राकेश रोशन ने बताया था कि एक व्यक्ति ने उनसे कहा था कि वह गंजे हैं इसलिए उनका बेटा ऋतिक रोशन भी गंजा हो जाएगा। इस पर राकेश रोशन ने कहा था कि आपके बाल हैं आपने क्या कर लिया? उस शख्स को जवाब देते हुए राकेश ने कहा था कि बेटा भले अपने बाल खो दे लेकिन वह अपनी किस्मत नहीं खोएगा।
Jaya Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म से पिता हुए खुश, लेकिन मां नहीं देखना चाहती अक्षय कुमार की ये फिल्म

विज्ञापन

'कृष 4' का निर्देशन नहीं करेंगे ऋतिक
राकेश रोशन इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में बताया था कि वह 'कृष 4' का निर्देशन नहीं करेंगे। राकेश रोशन ने साल 2003 में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत साइंस-फिक्शन फिल्म 'कोई मिल गया' से कृष फ्रैंचाइज की शुरुआत की। इस फिल्म की कामयाबी के बाद 2006 में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'कृष' आई। साल 2013 में ऋतिक, प्रियंका, विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत की 'कृष 3' आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed