फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shadab Jakati controversy: social media influencer and youtuber getting troll for his new Video

अब एक और रील को लेकर ट्रोल हुए शादाब जकाती, पत्नी पर की ऐसी टिप्पणी कि यूजर बोले- 'बेशर्मी की हद होती है भाई'

Sun, 30 Nov 2025 05:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Nov 2025 05:20 PM IST
सार

Shadab Jakati Controversy: मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती अपने एक और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया है और उन पर कॉमेडी के नाम पर चीपनेस फैलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Shadab Jakati controversy: social media influencer and youtuber getting troll for his new Video
शादाब जकाती - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में फंसे हैं। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। उन्हें गिरफ्तार किया गया, लेकिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। अब मेरठ के शादाब जकाती ने आज रविवार को एक वीडियो शेयर किया है। इस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Shadab Jakati controversy: social media influencer and youtuber getting troll for his new Video
शादाब जकाती - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर बनकर मैदान में पहुंचे शादाब
शादाब जकाती ने रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाते हुए लिखा है, 'घरवाली, शादाब जकाती'। इस वीडियो में शादाब क्रिकेटर बने नजर आ रहे हैं। अपनी पत्नी को लेकर वे मैदान में पहुंचते हैं और कहते हैं, 'चल मेरे जीवनसाथी चल'। इस पर साथी क्रिकेटर एतराज जताते हुए कहते हैं, 'अरे भाई क्या कर रहा है। इसे क्यों ले आया यहां पर तू?' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shadab Hasan (@shadabjakati1)




शादाब बोले- 'यह राजनीति है'
शादाब जकाती आगे कहते हैं, 'भैया इसके बिना तो मैं फली भी नहीं फोड़ता। जहां-जहां हम हैं, वहां-वहां ये'। साथी क्रिकेटर कहते हैं, 'यह नहीं खेलेगी'। इस पर जकाती कहते हैं, 'ये खेलेगी नहीं, ये तो बस खड़ी रहेगी'। इस पर साथी क्रिकेटर कहते हैं, 'इससे तो हम बॉलर भटक जाएंगे'। जकाती कहते हैं, 'यही तो चाहता हूं मैं, जिससे छक्के पर छक्का मारूं। यह भी एक राजनीति है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने जताया एतराज
शादाब जकाती के इस पोस्ट पर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने शुरुआत क्लीन कॉमेडी से की थी, लेकिन अब आप भी चीपनेस फैलान लगे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'बेशर्मी की भी हद होती है भाई'। एक यूजर ने लिखा, 'घरवाली को नुमाइश बना दिया। बहुत गलत'। 



विज्ञापन

महिला की खूबसूरती पर की थी विवादित टिप्पणी
शादाब बीते दिनों अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में फंसे। इसमें वे दुकान पर बैठे दिखे थे। एक बच्ची उनके पास आकर सामान खरीदती है। जकाती जब पैसे मांगते हैं तो बच्ची कहती है, 'पैसे मम्मी देंगी'। इसके बाद शादाब जकाती बच्ची की मां की खूबसूरती पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, 'जब ये इतनी खूबसूरत है तो मम्मी कितनी खूबसूरत होगी'। इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें न सिर्फ ट्रोल किया गया, बल्कि उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed