फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana Azmi honored with Freedom of the City of London Award Said I am grateful for this recognition

Shabana Azmi: 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- 'मैं इसके लिए आभारी हूं'

Wed, 15 May 2024 07:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 15 May 2024 07:52 AM IST
सार

शबाना आजमी वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए लंदन में हैं। अभिनेत्री को 'फ्रीडम आफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Shabana Azmi honored with Freedom of the City of London Award Said I am grateful for this recognition
शबाना आजमी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान और महिला अधिकारों के प्रचारक के रूप में 'फ्रीडम आफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए लंदन में थीं। इस दौरान एक समारोह में उन्होंने सम्मान प्राप्त किया। यह पुरस्कार जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

विज्ञापन


'मैं इस मान्यता के लिए आभारी हूं'

शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने लंदन में इस सम्मान को ग्रहण करने के बाद कहा, 'मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सिनेमा और सक्रियता की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार करने और समाज पर सार्थक प्रभाव डालने में सक्षम हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं इस मान्यता के लिए आभारी हूं और हमेशा सकारात्मक बदलाव की वकालत करने के लिए अपनी आवाज और मंच का इस्तेमल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'

विज्ञापन


एल्डरमैन किंग ने किया था नामांकित
एल्डरमैन एलिस्टेयर किंग डीएल और डिप्टी ब्रायन मूनी बीईएम द्वारा उन्हें इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। एल्डरमैन किंग ने इसे लेकर कहा, 'मुझे शबाना को उनके ऑन और ऑफ स्क्रीन योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए नामांकित करते हुए खुशी हुई। शानदार अभिनय करियर होने के साथ-साथ दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की उनकी अटूट निष्ठा के साथ यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्हें इतनी सारी महिलाओं द्वारा एक आदर्श के रूप में माना जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed