Mira Jacob: उपन्यास 'वी किल्ड अंजी अलेक्जेंडर' पर बनेगी सीरीज, भारतीय अभिनेत्री की हत्या पर आधारित है कहानी
मीरा जैकब के उपन्यास 'वी किल्ड अंजी अलेक्जेंडर' पर एक सीरीज बनने जा रही है। सोनी पिक्चर्स टेलीविजन ने इसके राइट्स भी प्राप्त कर लिए है।
विस्तार
उपन्यास पर फिल्म या सीरीज का बनना कोई नई बात नहीं है। कुछ-कुछ अंतराल पर दर्शकों को ऐसा देखने को मिलता रहता है। इसी सिलसिले में अब एक और उपन्यास पर वेब सीरीज बनने जा रही है। खबर है कि सोनी पिक्चर्स टेलीविजन ने उपन्यास 'वी किल्ड अंजी अलेक्जेंडर' के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं।
उपन्यास 'वी किल्ड अंजी अलेक्जेंडर' को लेखिका मीरा जैकब ने लिखा है। वो एक अमेरिकन लेखिका है, जो इससे पहले 'द स्लीपवॉकर्स गाइड टू डांसिग' और 'गुड टॉक: ए मेमॉयर इन कनवर्सेशंस' नाम से दो किताब लिख चुकी हैं। मालूम हो कि उनका 'वी किल्ड अंजी अलेक्जेंडर' उपन्यास अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है। इसे 2026 में प्रकाशित किया जाएगा।
Tabu Movies: 'माचिस' से लेकर 'हैदर' तक, तब्बू ने इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वी किल्ड अंजी अलेक्जेंडर' एक भारतीय अभिनेत्री की हत्या की कहानी पर आधारित है। यह एक रहस्य से भरी कहानी है, जिसमें इस सवाल का जवाब ढूंढा जाता है कि हत्या के पीछे कौन है। मीरा जैकब के इस उपन्यास को एक नीलामी में एक्को प्रेस को बेचा गया था। यह सौदा सात अंकों की कीमत में हुआ था।
Shubhangi Atre: ‘अंगूरी भाभी’ का मानसून लुक हो रहा वायरल, बारिश के मौसम से शुभांगी अत्रे को है प्यार
मीरा जैकब के बारे में और बात करें उनके लिखे उपन्यास 'द स्लीपवॉकर्स गाइड टू डांसिंग' को ब्रुकलिन लिटरेरी ईगल्स पुरस्कार के लिए चुना गया था। साथ ही इसे टाटा फर्स्ट लिटरेचर पुरस्कार और बार्न्स एंड नोबल डिस्कवर न्यू राइटर्स द्वारा भी चुना गया था। इसे द मिलियंस और गुडरीड्स द्वारा 2014 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक भी बताया गया था। वहीं, 'गुड टॉक: ए मेमॉयर इन कनवर्सेशंस' को पब्लिशर्स वीकली, लाइब्रेरी जर्नल और टाइम द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का करार दिया गया था।
Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन का दुनियाभर में बज रहा डंका, 50 करोड़ डॉलर के पार पहुंची कमाई