फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 40 Crore Worldwide Before Release

बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही 'रामायण' का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; विदेशों में भी फिल्म का क्रेज

Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। 
  • फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग में शानदार उछाल आया है।
  • भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन
Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 40 Crore Worldwide Before Release
रामायण - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फिल्म 'रामायण' की रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फैंस में भी फिल्म की जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है। 
विज्ञापन


शनिवार को कमाए इतने करोड़ 
शनिवार तक भारत में फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या बढ़कर करीब 2,500 हो गई। 31 अक्तूबर की दोपहर तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से 16.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं, अब तक तीन लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन


कन्नड़ भाषा में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले इस भाषा में फिल्म के कुछ ही शो थे, लेकिन अब यह करीब 150 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। कन्नड़ वर्जन से फिल्म की कुल घरेलू एडवांस बुकिंग में 13 फीसदी का योगदान आया है। वहीं, तेलुगु और तमिल वर्जन की बुकिंग भी धीरे-धीरे शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सोमवार तक इन भाषाओं के सभी शो उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 40 Crore Worldwide Before Release
रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विदेशों में भी 'रामायण' का जलवा
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार चल रही है। 'रामायण' के पेड प्रीव्यू 4 नवंबर की शाम नॉर्थ अमेरिका में रखे गए हैं। ये शो फिल्म की दुनियाभर में रिलीज से एक दिन पहले होंगे।

लॉस एंजिल्स में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के बाद अगले 24 घंटों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में 27 फीसदी का उछाल देखने को मिला। शुक्रवार तक विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग 2.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। इसमें से अकेले अमेरिका के पेड प्रीव्यू से ही एक मिलियन डॉलर से ज्यादा की बुकिंग हुई है।

इन आंकड़ों के साथ 'रामायण' की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।  

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 40 Crore Worldwide Before Release
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: 'कोई प्रोफेशनल लाओ...', क्यों ट्रोल हो रहे श्रेयस तलपड़े? अभिनेता की हरकत पर यूजर्स ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed