फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Deadpool and Wolverine have earned more than 500 Million Dollers Global box Office Details inside

Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन का दुनियाभर में बज रहा डंका, 50 करोड़ डॉलर के पार पहुंची कमाई

Wed, 31 Jul 2024 09:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Jul 2024 09:06 AM IST
सार

डेडपूल एंड वूल्वरिन का दमदार प्रदर्शन पूरी दुनिया में जारी है। हाल ही में फिल्म  ने वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया। 

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine have earned more than 500 Million Dollers Global box Office Details inside
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

डेडपूल एंड वूल्वरिन का डंका इस समय पूरी दुनिया में बज रहा है। रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। सोमवार को फिल्म ने दुनियाभर में 49.63 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, मंगलवार (30 जुलाई) के आंकड़ों को जोड़ लें तो यह फिल्म 50 करोड़ डॉलर के पार चली गई है।

विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की पकड़ बरकरार, जानें अब तक का कुल कारोबार

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हो रही बंपर कमाई
शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सोमवार को सभी विदेशी बाजारों से 2.65 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त कमाई की, जो पहले सप्ताहांत का 13% था। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल एंड वूल्वरिन ने कल तक (सोमवार) 26.05 करोड़ डॉलर की कमाई की। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 23.58 करोड़ डॉलर बटोर डाले। 

विज्ञापन

दुनियाभर में छाई डेडपूल एंड वूल्वरिन
सोमवार के वास्तविक आंकड़ों के साथ, दुनियाभर में 44.41 करोड़ डॉलर शुरुआती सप्ताहांत में कमाने का मतलब है कि डेडपूल एंड वूल्वरिन ने अवतार द वे ऑफ वॉटर से अधिक कमाई की है। साल 2021 में आई स्पाईडरमैन नो वे होम के बाद यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। 

विज्ञापन

इन देशों में हुई शानदार कमाई
वहीं, यह फिल्म आर-रेडेट श्रेणी में भी घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। सोमवार तक के आंकड़ों की बात करें तो इस फिल्म ने चीन में 2.76 करोड़, यूके में 2ं.5 करोड़, मैक्सिको में 2.15 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 1.41 करोड़, ब्राजील में 1.08 करोड़, भारत में 1.06 करोड़, जर्मनी में  1.05 करोड़, फ्रांस में 1.03 करोड़, कोरिया में 0.89 करोड़ और इटली में 0.85 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है।
Ranbir Kapoor: अपनी पत्नी की इस अदा पर फिदा है रणबीर, बोले- मेरी मां के साथ आलिया का कनेक्शन है शानदार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed