फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khan Sir Wife First Picture from Wedding Reception goes viral on internet

Khan Sir Viral Video: सामने आई खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर, रिसेप्शन पार्टी के फोटो-वीडियो वायरल

Tue, 03 Jun 2025 11:02 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 03 Jun 2025 11:02 AM IST
सार

Khan sir Wife First Photo: यूट्यूबर खान सर की पत्नी की पहली तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खान सर ने पटना में शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिया जहां के फोटोज-वीडियो अब चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन
Khan Sir Wife First Picture from Wedding Reception goes viral on internet
खान सर पत्नी फोटो - फोटो : एक्स

विस्तार

बिहार के पटना शहर में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसका इंतजार लाखों लोग कर रहे थे। मशहूर शिक्षक और युवाओं के फेवरेट टीचर खान सर ने अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें उनकी पत्नी की पहली पब्लिक अपीयरेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि खान सर ने मई महीने में बेहद सादगी से शादी रचाई थी। उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने कोई बड़ा आयोजन नहीं किया। शादी की जानकारी भी उन्होंने कुछ समय बाद अपने विद्यार्थियों को एक लाइव क्लास में दी थी। उन्होंने साफ कहा था कि देशहित में उन्होंने निजी जश्न को छोटा रखना बेहतर समझा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खान सर का वेडिंग रिसेप्शन 
यूट्यूबर खान सर के वेडिंग रिसेप्शन के फोटोज और वीडियोज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब जब परिस्थिति सामान्य हुई, तो उन्होंने अपने खास दिन को दोस्तों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के साथ शेयर किया। रिसेप्शन समारोह डानापुर के शगुन मोड़ स्थित पनाचे बैंक्वेट्स में आयोजित हुआ, जिसे रंग-बिरंगी लाइटों और खूबसूरत फूलों से सजाया गया था।

 

Khan Sir Wife First Picture from Wedding Reception goes viral on internet
खान सर वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : एक्स

खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर
इस मौके पर खान सर की पत्नी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में पारंपरिक दुल्हन के रूप में वो काफी सुंदर लग रही हैं। घूंघट में ढंके चेहरे के साथ उनकी गरिमा और सादगी हर किसी का ध्यान खींच गई।
वहीं खान सर खुद ब्लैक सूट, गुलाबी शर्ट और लाल टाई में बेहद स्मार्ट और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उनकी मुस्कान इस खास पल की खुशी बयां कर रही थी। एक वायरल वीडियो में वो अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक लाते दिखे, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: Jonathan Joss: गोलियों से छलनी मिली हॉलीवुड एक्टर की लाश, पड़ोसी से हुई थी अनबन; जांच में जुटी पुलिस

तेजस्वी यादव भी पहुंचे 
इस भव्य आयोजन में कई राजनीतिक और शैक्षणिक हस्तियां शामिल हुईं। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

Khan Sir Wife First Picture from Wedding Reception goes viral on internet
खान सर वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : एक्स
छात्रों को भी किया याद
खान सर ने रिसेप्शन के दौरान अपने छात्रों को भी याद किया। उन्होंने घोषणा की कि 6 जून को वो अपने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। उनका यह भावुक और विनम्र स्वभाव ही है जो उन्हें देशभर में युवाओं का चहेता बनाता है।

खान सर ने सुनाई थी शादी की खबर
जब छात्रों ने उनसे उनकी पत्नी की तस्वीर साझा करने की गुजारिश की, तो उन्होंने सम्मानपूर्वक मना कर दिया और कहा कि निजी जीवन को सीमित रखना ही बेहतर है। उन्होंने ये भी बताया कि शादी की तारीख पहले ही तय थी लेकिन जब भारत-पाक युद्ध जैसे हालात बन गए, तो उन्होंने जश्न को सीमित रखने का निर्णय लिया। खान सर ने बड़े भावुक अंदाज में कहा, ‘मां की इच्छा के कारण विवाह को टालना संभव नहीं था, लेकिन देशहित को ध्यान में रखते हुए हमने सादगी से विवाह किया।’ गौरतलब है कि खान सर के शादी के रिसेप्शन की इन तस्वीरों को देखने के बाद अब हर कोई उनका फिर से मुरीद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed