बिना गानों के फिल्म बनाना चाहते थे राम गोपाल वर्मा, ये किस्सा साझा करते हुए सौरभ शुक्ला ने खुद बताया दोषी
Saurabh Shukla: हाल ही में अभिनेता सौरभ शुक्ला ने फिल्म ‘सत्या’ के निर्माण के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने कुछ दिलचस्प किस्से भी साझा किए हैं। जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सौरभ शुक्ला हाल ही में अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई है। अभिनेता ने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्या' के बारे में कुछ बाते कीं, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि 'सत्या' को कभी एक कल्ट फिल्म बनाने का लक्ष्य नहीं रखा, बल्कि पूरी ईमानदारी के साथ फिल्म निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
किस उद्देश्य से बनी फिल्म?
अभिनेता सौरभ शुक्ला एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। यहां उन्होंने 'सत्या' फिल्म के निर्माण के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जिस दिन आपको पता चलेगा कि आप एक कल्ट फिल्म बना रहे हैं, वह कभी कल्ट नहीं रहेगी। अगर हर कोई एक कल्ट फिल्म, एक बेहतरीन फिल्म, एक सफल फिल्म बनाना चाहता है और अगर यही फोकस है, तो आप फिल्म नहीं बना रहे हैं। या तो आप एक सफल फिल्म बना रहे हैं या आप कल्ट फिल्म बना रहे हैं, लेकिन आप फिल्म नहीं बना रहे हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: माहिका शर्मा संग मालदीव्स में छुट्टियां एंजाय कर रहे हार्दिक पांड्या, बाथरोब पहने नजर आईं एक्ट्रेस
बिना गानों का फिल्म बनाना चाहते थे राम गोपाल वर्मा
आगे बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "एक बात बता दूं कि सत्या फिल्म में गाने हैं। उन गानों के लिए कौन जिम्मेदार है? अगर कोई दोषी है, तो वो हम हैं। दोषी इसलिए, क्योंकि उस समय राम गोपाल वर्मा ने कहा था, 'मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जिसमें कोई गाना न हो।' यह एक फिल्म थी, और उस समय यह अकल्पनीय था।’ आगे सौरभ शुक्ला ने बताया, 'हमें लगा कि पहली बार हमें एक कमर्शियल डायरेक्टर मिल रहा है। मतलब, वो हमें मौका देगा। 'वो इसे एक आर्ट फिल्म की तरह बना रहा है। हम पिक्चर कैसे बेचेंगे? हां, हम पिक्चर नहीं बेच पाएंगे।' इसलिए, हम सबने रामू को मना लिया। रामू कभी नहीं चाहते थे कि फिल्म में गाने हों।'
सौरभ शुक्ला का वर्कफ्रंट
सौरभ शुक्ला की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में देखा गया था।