फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hardik pandya enjoy vacation with model mahieka sharma video viral on social media

माहिका शर्मा संग मालदीव्स में छुट्टियां एंजाय कर रहे हार्दिक पांड्या, बाथरोब पहने नजर आईं एक्ट्रेस

Sun, 12 Oct 2025 06:38 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 12 Oct 2025 06:38 PM IST
सार

Hardik Pandya With Mahieka Sharma: इन दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। वो इस समय मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ मालदीव्स के वेकेशन पर हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Hardik pandya enjoy vacation with model mahieka sharma video viral on social media
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल माहिका शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दिनों दोनों मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। बीते शनिवार को क्रिकेटर ने अपना 32वां जन्मदिन माहिका के साथ ही सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे समुद्र के किनारे सैर करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिख रहे हैं। दोनों मालदीव्स में समुद्र किनारे सैर करते नजर आ रहे हैं। मॉडल-एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का बाथरोब पहन रखा है और हाथ में बॉटल ले रखा है। वहीं क्रिकेटर सेल्फी कैमरा से वीडियो बना रहे हैं और वो भी डार्क पिंक कलर का बाथरोब पहने दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Out Hogya (@out_hogya)



माहिका शर्मा संग हार्दिक ने मनाया बर्थेड
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन के दिन इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वो क्रिकेटर माहिका शर्मा के साथ दिख रहे थे, जिनमें दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा था। शेयर की गई तस्वीरों में दोनों को समुद्र किनारे छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। तस्वीरों में क्रिकेटर माहिका के गले में हाथ डाले दिख रहे थे। इन तस्वीरों ने दोनों के बीच के रिश्तों की अफवाहों का आधिकारिक करने का काम किया था। 

यह खबर भी पढ़ें: फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलते ही अभिषेक ने मां जया को लगाया गले, स्टेज पर हुए भावुक; फैंस को खली ऐश्वर्या राय की कमी

एक नजर हार्दिक पांड्या के निजी जीवन पर
इस साल की शुरुआत में, हार्दिक पांड्या के ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट करने की अफवाह थी। जब हार्दिक खेल रहे थे, तब जैस्मीन वालिया को स्टेडियम में देखा गया था। एक बार उन्हें मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल मैच के बाद मुंबई इंडियंस (MI) टीम की बस में चढ़ते हुए भी देखा गया था। उस समय उन्होंने अपने रिश्ते की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया। बाद में, खबर आई कि वे अलग हो गए हैं और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ये सारे अफवाहों का दौर हार्दिक और नताशा के तलाक के बाद शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed