Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   satish shah real death reason heart attack not kidney failure news update

सतीश शाह के निधन की असली वजह का चला पता, किडनी फेल होने से नहीं गई जान; राजेश कुमार ने किया खुलासा

Tue, 28 Oct 2025 03:48 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 28 Oct 2025 03:48 PM IST
सार

Satish Shah Cause Of Death Revealed: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के lतीन दिन बाद जाकर कारण का पता चला है। किडनी फेल होने के चलते उनकी जान नहीं गई। क्या है मामला, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
satish shah real death reason heart attack not kidney failure news update
सतीश शाह-राजेश कुमार - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड जगत अभी तक अभिनेता सतीश शाह के निधन के सदमे से उबर नहीं पाया है। चार दिन पहले आई उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मौत किडनी फेल होने से हुई है, लेकिन अब उनके करीबी दोस्त और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में बेटे का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार ने खुलासा किया है कि सतीश शाह की मौत किडनी की वजह से नहीं, बल्कि अचानक आए हार्ट अटैक से हुई थी।
विज्ञापन


राजेश कुमार ने बताई असली वजह
राजेश कुमार ने 'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत में बताया कि सतीश शाह की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी पूरी तरह सफल रही थी और उनकी सेहत पहले से बेहतर हो रही थी। उन्होंने कहा, “सतीश जी की तबीयत अब कंट्रोल में थी। किडनी से जुड़ी दिक्कत पर काबू पा लिया गया था। उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।” राजेश ने यह भी बताया कि अभिनेता का निधन उस वक्त हुआ जब वे अपने घर पर दोपहर का भोजन कर रहे थे। कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग मौत मामले में पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी, स्थानीय अदालत ने दिया निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता के इस तरह अचानक चले जाने से उनके साथी कलाकार, दोस्त और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। राजेश कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटे उनके लिए बेहद भावनात्मक रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'यह दुखद जरूर है, लेकिन लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए कि सतीश जी की मौत किडनी फेल से नहीं बल्कि दिल के दौरे से हुई थी।'
Trending Videos

सतीश पर बात करते हुए भावुक हुए राजेश 
अभिनेता के इस तरह अचानक चले जाने से उनके साथी कलाकार, दोस्त और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। राजेश कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटे उनके लिए बेहद भावनात्मक रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'यह दुखद जरूर है, लेकिन लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए कि सतीश जी की मौत किडनी फेल से नहीं बल्कि दिल के दौरे से हुई थी।'

यह खबर भी पढ़ें: OTT Releases: 'कांतारा चैप्टर 1' से लेकर 'लोका चैप्टर 1' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज

25 अक्टूबर को सतीश शाह के निधन की खबर सामने आई थी। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। किसी ने इसे किडनी फेल बताया, तो किसी ने ट्रांसप्लांट से जुड़ी जटिलता का कारण बताया। हालांकि अब सतीश शाह के करीबी के बयान के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है।

सतीश शाह का उम्दा करियर
'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'ये जो है जिंदगी', 'मैं हूं ना' और 'जाने भी दो यारों' जैसी फिल्मों और शोज के लिए पहचान बनाने वाले सतीश शाह ने मनोरंजन जगत में एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी कॉमिक टाइमिंग, सरलता और अद्भुत संवाद शैली ने उन्हें दर्शकों का प्रिय बना दिया था।

सतीश शाह की निजी जिंदगी
अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें तो वे अपनी पत्नी मधु शाह के साथ रहते थे। मधु शाह लंबे समय से अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। सतीश शाह अक्सर कहा करते थे कि वो अपनी पत्नी की देखभाल के लिए ज्यादा जीना चाहते हैं। यही वजह थी कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपनी पत्नी का साथ निभा सकें। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed