फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sargun Mehta Reacted Strongly To Pregnancy Rumours On Social Media Writing Please Stop It

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर दिया कड़ा रिएक्शन, लिखा- ‘प्लीज बंद कीजिए’

Sat, 21 Feb 2026 04:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Feb 2026 04:58 PM IST
सार

Sargun Mehta: पिछले कुछ दिनों से रवि दुबे और सरगुन मेहता को लेकर चर्चाएं चल रही थीं कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। अब सरगुन ने इन सभी चर्चाओं का जवाब दिया है।

विज्ञापन
Sargun Mehta Reacted Strongly To Pregnancy Rumours On Social Media Writing Please Stop It
सरगुन मेहता और रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम @sargunmehta

विस्तार

काफी दिनों से टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। लोग बोल रहे हैं कि दोनों के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। यहां तक की कई पोर्टल्स पर भी इस बात की पुष्टि की गई। लेकिन अब सरगुन ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन


हमसे पहले आपको कैसे पता?
शनिवार को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर साफ शब्दों में प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा, ‘न्यूज़ को पिछले दो साल से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले कैसे पता चल जाता है? उनके मुताबिक मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं। ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हो गई!’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta)

साथ ही कैप्शन में उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता जो मुझे और रवि को ही नहीं पता? प्लीज बंद कीजिए।’ सरगुन ने यह भी कहा कि कोई भी खबर छापने से पहले उनसे या उनकी टीम से पूछ लेना चाहिए। बिना आधार की खबरें फैलाना सही नहीं है।

लव स्टोरी से शादी तक
बता दें कि रवि और सरगुन की लव स्टोरी टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर शुरू हुई थी। बहुत समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी की। रवि ने रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ के मंच पर सरगुन को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था, जो आज भी फैंस को याद है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta)

वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें, तो रवि जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। रवि इसमें लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। वहीं, सरगुन हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने 2’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed