'रामायण' के लक्ष्मण के बेटे संग सारा खान ने की शादी, देखें हल्दी सेरेमनी से आए खास वीडियोज
Sara Khan-Krish Pathak Haldi Ceremony Video: टीवी अभिनेत्री सारा खान ने कुछ समय पहले अपनी शादी के अनाउंसमेंट से सभी को चौंका दिया था। अब एक्ट्रेस कोर्ट मैरिज करने के बाद धूमधाम से कृष पाठक के साथ शादी करने जा रही हैं।
विस्तार
सारा-कृष की हल्दी की सेरेमनी
सारा और कृष की हल्दी सेरेमनी से कई तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां एक तरफ सारा और कृष खुद इस मौके पर काफी खुश लगे। उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर कपल पोज भी दिए, वहीं दोनों की इस खुशी में टीवी के कई सितारे भी शामिल हुए। गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ यहां नजर आईं। बता दें रामानंद सागर की रामायण में कृष पाठक के पिता सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।
विज्ञापन विज्ञापन
सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष पाठक के साथ एक खूबसूरत प्री-वेडिंग वीडियो साझा किया है। वीडियो में सारा हरे रंग का शानदार लहंगा पहने दिख रही हैं, जबकि कृष लखनवी कढ़ाई से सजा पारंपरिक कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी इस वीडियो में बेहद दिलकश लग रही है।
वीडियो के जरिये दोनों ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा भी कर दिया है- सारा और कृष 5 दिसंबर 2025 को विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और फैंस लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। उनकी शादी चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि सारा मुस्लिम हैं और कृष हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्री-वेडिंग वीडियो में भी यह खूबसूरत सांस्कृतिक मेल झलकता है- कभी दोनों मंदिर में दिखाई देते हैं तो कभी मस्जिद के बाहर फोटोशूट कराते हुए नजर आते हैं।