{"_id":"6936dc8cd3e045830d018425","slug":"sara-arjun-praises-ranveer-singh-says-you-are-angel-share-photos-with-dhurandhar-actor-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'एक फरिश्ता ऐसा ही करता है', रणवीर सिंह को लेकर सारा अर्जुन ने क्यों लिखी ऐसी बात? जानें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'एक फरिश्ता ऐसा ही करता है', रणवीर सिंह को लेकर सारा अर्जुन ने क्यों लिखी ऐसी बात? जानें
Mon, 08 Dec 2025 07:41 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:41 PM IST
सार
Sara Arjun Post On Ranveer Singh: 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह की खूब तारीफ की है। उन्होंने उनके साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
विज्ञापन
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
विस्तार
अभिनेत्री सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'धुरंधर' में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया है। उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक शानदार पोस्ट लिखी है। सारा ने रणवीर की न सिर्फ उनके काम के लिए तारीफ की, बल्कि फिल्म के पूरे सफर में उनके सपोर्ट के लिए भी उनकी सराहना की।
विज्ञापन
रणवीर ने ईमानदारी से लीड किया
रणवीर की तारीफ करते हुए सारा ने लिखा 'कहते हैं कि एक सच्चा एक्टर लगभग सुपर ह्यूमन होता है। आप बिल्कुल वैसे ही हैं। जहां दुनिया आपकी काबिलियत देखती है, वहीं मुझे हर दिन आपकी दरियादिली देखने का मौका मिला। आपने ईमानदारी से लीड किया।
रणवीर की तारीफ करते हुए सारा ने लिखा 'कहते हैं कि एक सच्चा एक्टर लगभग सुपर ह्यूमन होता है। आप बिल्कुल वैसे ही हैं। जहां दुनिया आपकी काबिलियत देखती है, वहीं मुझे हर दिन आपकी दरियादिली देखने का मौका मिला। आपने ईमानदारी से लीड किया।
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
सारा ने रणवीर को बताया फरिश्ता
आपके बारे में सबसे खूबसूरत बात यह है कि आप हर किसी के लिए वह इंसान बनने को तैयार रहते हैं, जो उनका साथ देता है। सबसे मुश्किल दिनों में भी रोशनी लाता है। एक फरिश्ता यही करता है। आप उन बहुत कम लोगों में से हैं जो दूसरों को खुश देखकर सच में खुश होते हैं। आपकी एक बात मैं हमेशा अपने करीब रखूंगी, वह यह है कि आप मेरे लिए हर वक्त मौजूद रहे। आपने ऐसा सपोर्ट दिया जो काम से कहीं ज्यादा था। हमेशा आपके लिए प्रार्थना करूंगी।

बर्थ एनिवर्सरी पर धर्मेंद्र के घर के बाहर जमा हुए फैंस, किसी ने बांटे पौधे तो कोई फ्रेम के साथ लाइन में दिखा
रणवीर सिंह ने किया रिप्लाई
इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए लिखा है 'बस कर पगली रुलाएगी। मजे करो। दुनिया तुम्हारी है। कोई तुम्हें नहीं रोक सकता। तुम पर आशीर्वाद है। जब तुम जीतोगी तो मैं जीतूंगा।'
इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए लिखा है 'बस कर पगली रुलाएगी। मजे करो। दुनिया तुम्हारी है। कोई तुम्हें नहीं रोक सकता। तुम पर आशीर्वाद है। जब तुम जीतोगी तो मैं जीतूंगा।'
धुरंधर के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल हैं। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।