{"_id":"699c704bee1a5f99400c91d8","slug":"sanjay-dutt-met-uttar-pradesh-cm-yogi-adityanath-says-truly-appreciate-the-blessings-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: संजय दत्त ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, तस्वीर शेयर कर लिखी खास बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, तस्वीर शेयर कर लिखी खास बात
Mon, 23 Feb 2026 08:50 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:50 PM IST
सार
Sanjay Dutt: संजय दत्त अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
संजय दत्त, सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एक्स
विस्तार
संजय दत्त ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। सोमवार, 23 फरवरी को संजय दत्त ने एक्स हैंडल पर सीएम के साथ मुलाकात करते हुए तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले संजय दत्त
संजय दत्त ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह सफेद कपड़े पहने हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अभिनेता गर्मजोशी से मुस्कुराते और हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में संजय दत्त ने लिखा 'लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपके आशीर्वाद और बातचीत के लिए शुक्रिया।'

It was a pleasure meeting Hon’ble Chief Minister Yogi Adityanath ji in Lucknow.
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) February 23, 2026
Truly appreciate the blessings and the positive exchange. 🙏 pic.twitter.com/tpFQcBTd5W
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त और डॉ. राजेश्वर सिंह
कैंपेन में शामिल हुए संजय दत्त
इससे पहले संजय दत्त भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के पर्यावरण कैंपेन, 'नेट जीरो सरोजनीनगर' में शामिल हुए। रविवार को, अभिनेता ने इस पहल को लॉन्च करने के लिए बंगला बाजार में एक रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं से पेड़ लगाने और पानी बचाने की अपील की। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस जमा हो गए।

'ये जवानी है दीवानी' के लेखक हुसैन दलाल ने सीक्वल को लेकर कही बड़ी बात, रणबीर कपूर दे चुके हैं अपडेट
फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे संजय दत्त, रणवीर सिंह और आर माधवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
संजय दत्त का काम
एक्टर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' में देखा गया था। फिल्म में मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और दूसरे एक्टर भी थे। वह पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में भी अहम किरदार में थे। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। जल्द ही वह 'धुरंधर: द रिवेंज' का हिस्सा होंगे।