{"_id":"662f51aed8fd31620b0a08ac","slug":"sanjay-dutt-in-bad-mood-pushes-fan-trying-to-take-selfie-now-trolled-in-social-media-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: ‘संजू बाबा’ का मूड हुआ खराब, सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को मारा धक्का, जमकर हुए ट्रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: ‘संजू बाबा’ का मूड हुआ खराब, सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को मारा धक्का, जमकर हुए ट्रोल
Mon, 29 Apr 2024 01:24 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:24 PM IST
सार
अभिनेता संजय दत्त ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को धक्का दे दिया, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता संजय दत्त का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार है। हाल ही में, संजय दत्त मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान ‘संजू बाबा’ कुछ ऐसा कर बैठे, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, ‘संजू बाबा’ ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक प्रशंसक को धक्का दे दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही अभिनेता की इस हरकत के लिए उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।
खराब मूड में थे ‘संजू’
वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘संजू’ तस्वीरें खिंचवाने के मूड में नहीं दिख रहे थे। उन्होंने पैपराजी से भी कोई बातचीत नहीं की थी। यहां तक कि एयरपोर्ट पर वह एक उत्साहित प्रशंसक से नाराज भी हो गए। संजय दत्त अपने प्रशंसक को दूर धकेलते हुए देखे गए। हालांकि, उन्होंने शांति बनाए रखी और जल्दी से अपनी कार की ओर चल दिए।
Priyanka Chopra: पिता की मौत को याद कर आज भी टूट जाती हैं 'देसी गर्ल', बोलीं- यह दुख मेरा साथी बन गया है
विज्ञापन
अवैध स्ट्रीमिंग के संबंध में ‘संजू’ से हो रही पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त को फेयर प्ले एप पर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिससे वायाकॉम को नुकसान हुआ था। उन्हें 23 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह पेश नहीं हुए और कथित तौर पर अपना बयान दर्ज करने के लिए दूसरी तारीख और समय की मांग की।
संजय दत्त के आगामी कार्य
अभिनेता के आगामी कार्यों की बात करें तो वह रवीना टंडन, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल और जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बाप’ में नजर आएंगे। वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अभिनय करते हुए दिखेंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Yami Gautam: यामी गौतम ने अदा किया भगवान का शुक्रिया, बांधे पति आदित्य धर की तारीफों के पुल