फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sanam teri kasam actress Mawra Hocane life film serials and career

Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' की अभिनेत्री मावरा ने तय किया पाकिस्तान से बॉलीवुड तक का सफर; ऐसे मिली फिल्म

Fri, 14 Feb 2025 05:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 14 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' फिल्म रिलीज होने के बाद से अभिनेत्री मावरा हुसैन सुर्खियों में हैं। इस खबर में हम मावरा हुसैन और उनके करियर के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
sanam teri kasam actress Mawra Hocane life film serials and career
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@mavrellous

विस्तार

'सनम तेरी कसम' 7 फरवरी 2025 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म पहली बार 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने अहम किरदार निभाया है। मावरा हुसैन 28 सितंबर 1992 में पाकिस्तान में पैदा हुई थीं। मावरा ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से कानून में डिग्री हासिल की। वह पाकिस्तान की एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी फिल्म की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

sanam teri kasam actress Mawra Hocane life film serials and career
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@mavrellous

अभिनय में शुरुआत
मावरा हुसैन ने 'खिचड़ी सालसा' टीवी सीरियल से अभिनय की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने 'आहिस्ता-आहिस्ता', 'निखर गए गुलाब सारे' जैसे टीवी सीरियल में काम किया। मावरा ने साल 2016 में बॉलीवुड की फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखा। मावरा ने साल 2018 में पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में 'जवानी फिर नहीं आनी' से शुरूआत की।

यह खबर भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: ‘सनम तेरी कसम’ के हर्षवर्धन ने 10 रुपये में भी किया काम, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

sanam teri kasam actress Mawra Hocane life film serials and career
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@mavrellous

मिले कई अवार्ड 
मावरा हुसैन ने साल 2023 में 'नीम' सीरियल में काम किया है। इस सीरियल में उन्होंने इतना अच्छा काम किया कि उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 'नौवां हम अवॉर्ड' दिया गया। 'सामी' सीरियल में काम करने के लिए मावरा को 'छठा हम अवार्ड' में नॉमिनेट किया गया। 'सबात' में काम करने के लिए उनका नामांकन '20 लक्स स्टाइल अवॉर्ड' में हुआ।

यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: दूसरों के सामने बोलने की सीमाएं होनी चाहिए, रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर भड़के बोनी कपूर

विज्ञापन

sanam teri kasam actress Mawra Hocane life film serials and career
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@mavrellous

मुस्लिम परंपरा के मुताबिक शादी
मावरा हुसैन साल 2020 में 'सबात' के सेट पर पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी से मिलीं। इसके बाद 5 फरवरी 2025 को हुसैन की मुस्लिम परंपरा के मुताबिक लाहौर में शादी हो गई।

sanam teri kasam actress Mawra Hocane life film serials and career
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@mawrellous

मावरा के बारे में खास
मावरा का बचपन का नाम मावरा हुसैन था, लेकिन उन्होंने अपने नाम को सबसे अलग करने के लिए मावरा हुसैन कर दिया। खबरों के मुताबिक 'सनम तेरी कसम' फिल्म के लिए 200 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया, लेकिन निर्माताओं ने उन्हें इसलिए चुना, क्योंकि वह रोने की एक्टिंग बहुत अच्छे से कर रही थीं।

sanam teri kasam actress Mawra Hocane life film serials and career
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@marvellous
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed