फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samwad 2025: Emraan Hashmi talks about his upcoming movie Ground Zero at Amar Ujala Samwad event

Ground Zero: 38 साल बाद पहली बार श्रीनगर में स्क्रीन होगी बॉलीवुड फिल्म, इमरान ने दिया फिल्ममेकर्स को यह सुझाव

Thu, 17 Apr 2025 07:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Apr 2025 07:57 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025 Event Lucknow: अमर उजाला के दो दिवसीय वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आगाज आज गुरुवार से लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो चुका है। यहां अभिनेता इमरान हाशमी ने शिरकत की है। 

विज्ञापन
Samwad 2025: Emraan Hashmi talks about his upcoming movie Ground Zero at Amar Ujala Samwad event
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2025 के पहले अमर उजाला संवाद का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में आज गुरुवार को अभिनेता इमरान हाशमी ने शिरकत की है। इमरान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। संवाद में उन्होंने फिल्म को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं।

विज्ञापन

इमरान हाशमी ने दिया सुझाव
इमरान हाशमी ने अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बताया कि उनकी आगामी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की स्क्रीनिंग श्रीनगर में होगी। यह पहली बार होगा जब 38 साल बाद किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रीनिंग घाटी में होगी। इसका सुझाव खुद उन्होंने निर्माताओं को दिया था। इससे पहले इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में भी इसका जिक्र किया कि, '18 अप्रैल को श्रीनगर में बीएसएफ जवानों के लिए फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की स्क्रीनिंग होगी'।

Amar Ujala Samwad: क्रिकेटर अजहरुद्दीन के इतने बड़े फैन कि बदल लिया अपना नाम, शायर अजहर ने साझा किया किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी ऑफिसर का रोल अदा करने का अनुभव कैसा रहा?
इसके अलावा इमरान से जब पूछा गया कि सेना की वर्दी पहनकर इस फिल्म में अपने किरदार को जीने का अनुभव कैसा रहा? उन्होंने कहा, ''ये हमेशा एक एक्टर की लिस्ट में होता है। रिज्यूम में कि हमने एक ऑफिसर का रोल प्ले किया है। पिछले 20 सालों से मेरी भी चाहत थी कि मैं एक ऐसी कहानी और एक ऐसे स्पेस का हिस्सा बनूं, जो इंस्पिरेशनल हो पैट्रियोटिक हो। 2017 में मैं राजस्थान गया था बीएसएफ के बॉर्डर पर वहां के जवानों से और उनसे बात करके एक दिन ऐसा लगा कि मुझे ऐसा किरदार मिल जाए और एक ऐसी कहानी तो बस मेरा करियर बन जाएगा। और एक लैंडमार्क रोल रह जाएगा'।

Amar Ujala Samwad: गंजी-चप्पल पहनकर नाटक देखने वालों से जूही बब्बर सोनी को नफरत, बोलीं- रंगमंच सलीके से देखें


 
विज्ञापन

Samwad 2025: Emraan Hashmi talks about his upcoming movie Ground Zero at Amar Ujala Samwad event
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

कब रिलीज होगी फिल्म
इमरान हाशमी ने आगे कहा, 'मेरी खुशकिस्मती है कि सात साल बाद विजय ने मुझे यह रोल दिया और एक ऐसे ऑपरेशन और किरदार, नरेंद्र नाथ धर दुबे जी की जो लाइफ स्टोरी है, वह काफी इंस्पिरेशनल है'। फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन तेजस विजय देओस्कर ने किया है। उन्होंने भी आज गुरुवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। 

Samwad 2025: ‘सपना था किसी रोल में यूनिफॉर्म पहनूं’, इमरान ने बताया ‘ग्राउंड जीरो’ के सेट पर हुई कैसी तकलीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed