फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samay Raina breaks silence on dating rumours with Sharon Verma after their banter on India Got Latent 2

समय रैना डेटिंग: क्या शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन? नेटिजन ने पूछा सवाल तो दी ऐसी प्रतिक्रिया

Thu, 10 Sep 2026 11:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

Samay Raina On dating Sharon Verma: समय रैना और शेरोन वर्मा की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। हाल ही में खुद कॉमेडियन से इसे लेकर सवाल किया गया। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Samay Raina breaks silence on dating rumours with Sharon Verma after their banter on India Got Latent 2
समय रैना-शेरोन वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन समय रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शेरोन वर्मा के साथ उनके लिंकअप के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, कॉमेडियन के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में बीते दिनों शेरोन भी शामिल हुईं। इस दौरान समय और शेरोन के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। अब इस बारे में समय ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

लिंकअप के सवाल पर क्या बोले समय?
शेरोन के साथ नाम जोड़े जाने पर समय रैना ने रिएक्शन दिया है और डेटिंग की बात से साफ इनकार किया है। दरअसल, कॉमेडियन ने 'आस्क मी एनीथिंग' सैशन इंस्टाग्राम पर रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने सवाल किया है कि क्या आप शेरोन को डेट कर रहे हैं? इस पर समय रैना ने जवाब दिया, 'नहीं भाई, सिर्फ इंटरनेट पर अपने तरह की चीजें हो रही हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों शुरू हुईं डेटिंग की अटकलें?
समय रैना के शो में जब शेरोन वर्मा पहुंचीं तो दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। इतना ही नहीं, समय रैना और उनकी नोंकझोंक भी हुई। एक-दूसरे पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद भी हुआ। समय और शेरोन की बातचीत के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा। मगर, अब खुद समय ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन

Samay Raina breaks silence on dating rumours with Sharon Verma after their banter on India Got Latent 2
शरवरी वाघ, आलिया भट्ट, समय रैना - फोटो : यूट्यूब

आलिया भट्ट की 'अल्फा' कैसी लगी?
इसी सैशन में एक यूजर ने समय रैना से पूछा कि ईमानदारी से बताना क्या आपको 'अल्फा' पसंद आई? इस पर समय ने जवाब दिया, 'मैं भगवान की कसम खाता हूं, मुझे यह वाकई अच्छी लगी। मुझे यह काफी मजेदार लगी। हमने इसे लेकर एक वॉच पार्टी रखी और सभी ने इस फिल्म को काफी एंजॉय किया'। बता दें कि फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करने आलिया भट्ट और शरवरी समय के शो में पहुंची थीं। बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed