फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Was Nervous While Shooting The Song Oo Antava Of Allu Arjun Film Pushpa

Samantha: 500 जूनियर आर्टिस्ट के सामने क्यों घबरा गईं सामंथा? बोलीं, ‘मैंने ये काम पहले नहीं किया था’

Sun, 11 May 2025 02:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 11 May 2025 02:41 PM IST
सार

सामंथा ने एक हिट साउथ फिल्म में आइटम डांस करके तहलका मचा दिया था लेकिन इस गाने की शूटिंग एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं रही। आइटम डांस की शूटिंग से जुड़े एक्सपीरियंस को साझा कर रही हैं सामंथा। 

विज्ञापन
Samantha Was Nervous While Shooting The Song Oo Antava Of Allu Arjun Film Pushpa
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

सामंथा रूथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं, अब वह हिंदी वेब सीरीज में भी नजर आती हैं। साउथ फिल्मों में उनकी इमेज चुलबुले किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस की रही लेकिन एक फिल्म में आइटम डांस करके एक्ट्रेस ने अपनी इमेज को बदल दिया। इसी गाने की शूटिंग करना सामंथा के लिए काफी मुश्किल रहा। शूटिंग से जुड़े एक्सपीरियंस को साझा कर रही हैं, सामंथा। 

विज्ञापन


आइटम डांस को चुनौती की तरह लिया
हाल ही में गलाटा प्लस (Gallata Plus) से की गई बातचीत में सामंथा कहती हैं, ‘अपनी पूरी जिंदगी में मैंने खुद को एक हॉट लड़की नहीं माना। लेकिन फिल्म ‘पुष्पा’ के 'ऊ अंटावा' आइटम सॉन्ग का जब ऑफर मिला तो मुझे लगा कि हां मैं ऐसी दिख सकती हूं। दरअसल, मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था। यह गाना मेरे लिए एक चुनौती था।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Subham: सामंथा की 'शुभम' से साउथ में डेब्यू करेंगे क्लिंटन और बियांका, फिल्म में होंगे पांच धांसू गाने 
विज्ञापन
विज्ञापन

डांस से पहले नर्वस थी
सामंथा आगे कहती हैं, ‘मुझे असल में हॉट दिखना था? मैं हमेशा क्यूट, चुलबुली लड़की का किरदार निभाती थी। लेकिन यह आइटम डांस अलग था, इस डांस में मैं ऐसी दिखी, जो मैं असल में नहीं हूं। वैसे इसे गाने को करते हुए मैं बहुत नर्वस थीं। मैं शॉट से पहले 500 जूनियर आर्टिस्ट के सामने कांप रही थी।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: एक्टर नहीं निर्देशक को डेट कर रहीं हैं सामंथा, सोशल मीडिया पोस्ट ने किया रिश्ता कंफर्म 

सामंथा का वर्क फ्रंट 
एक्ट्रेस सामंथा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह एक वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में दिखीं, इसमें वरुण धवन भी थे। वह एक वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ भी कर रही हैं। बतौर प्रोड्यूसर भी सामंथा की एक फिल्म इस साल रिलीज होगी। सामंथा ने यह भी घोषणा की थी, उनके प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली फिल्मों में सभी को समान वेतन मिलेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed