फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   samantha ruth prabhu shares screen with Aditya Roy Kapoor in Rakht Brahmand actress returns in action

Rakht Brahmand: ‘रक्त ब्रम्हांड’ में सामंथा का दिखेगा एक्शन अवतार, इस एक्टर के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

Sat, 01 Feb 2025 09:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 01 Feb 2025 09:01 AM IST
सार

Rakht Brahmand: राज एंड डीके की सीरीज ‘रक्त ब्रम्हांड’ में सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगी। सामंथा इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 
 

विज्ञापन
samantha ruth prabhu shares screen with Aditya Roy Kapoor in Rakht Brahmand actress returns in action
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु एक्शन थ्रिलर ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में एक बार फिर एक्शन के साथ लौट रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस सीरीज के निर्देशन की कमान ‘तुम्बाड’ फेम राही अनिल बर्वे ने संभाली है। इसे फैमिली मैन और सिटाडेल के निर्माता राज और डीके ने निर्मित किया है।

विज्ञापन


आदित्य ने पूरा किया एक्शन शेड्यूल
तेलुगु 123 के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर और सामंथा एक साथ नजर आएंगे। अभिनेत्री सिटाडेल के बाद एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आ सकती हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने ‘रक्त ब्रह्मांड’ का एक्शन से भरपूर पहला शेड्यूल पूरा किया है। कहा जा रहा है कि इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने तलवारबाजी, हथियार चलाने और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Sky Force Collection: बॉक्स ऑफिस पर आए अक्षय कुमार के अच्छे दिन, 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई 'स्काई फोर्स'
विज्ञापन
विज्ञापन


लीड रोल में नजर आएंगे आदित्य
राज एंड डीके की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभाएंगे। आदित्य के सीरीज में लीड एक्टर के तौर पर एंट्री होने के बाद करण जौहर ने उनकी तारीफ करते हुए एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी कमाल बताया। हाल ही में आदित्य ने भी एक इंटरव्यू में निर्माताओं के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। दूसरी ओर इस सीरीज का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

 
यह खबर भी पढ़ें: South Director: हिंदी सिनेमा में एक और साउथ डायरेक्टर करने जा रहे एंट्री, नाम जानकर होगी हैरानी


‘रक्त ब्रम्हांड’ स्टार कास्ट
‘रक्त ब्रम्हांड’ के स्टार कास्ट की बात करें तो आदित्य और सामंथा के अलावा ‘मिर्जापुर’ फेम अली फजल, वामिका गब्बी और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज इसी साल नेटफ्लिक्स पर सट्रीम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed