Raj Nidimoru: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ नजर आईं सामंथा, वर्कआउट के बाद एक ही कार से निकले दोनों
Raj-Samantha Viral Video: सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में एक जिम क्लब से निकलते हुए देखा गया। इसी जिम क्लब से पहले उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु निकलते हुए नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अभिनेत्री का नाम निर्देशक राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। सामंथा ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में सामंथा ने दुबई से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने एक शख्स का हाथ पकड़ा था। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह हाथ राज निदिमोरु का था। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
यह खबर भी पढ़ें: Haq Teaser: जारी हुआ 'हक' का टीजर, दमदार किरदार में नजर आए इमरान हाशमी और यामी गौतम
हालांकि सामंथा और राज दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे पुष्टि नहीं की है। उनके सार्वजनिक रूप से बाहर आने और साथ में अक्सर दिखाई देने से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सामंथा ने अभिनेता नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी। 2021 में दोनों अलग हो गए। इस बारे में सामंथा ने अब तक कुछ नहीं कहा है।
अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने के बावजूद, सामंथा अपने करियर पर केंद्रित हैं। उनकी हालिया फिल्म 'शुभम' जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई। वह नेटफ्लिक्स की फैंटेसी ड्रामा 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' की भी तैयारी कर रही हैं।