फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Shares Dad Salim Khan Wisdom On x says I should Heard him

Salman Khan: सलमान खान ने याद की पिता सलीम खान की यह नसीहत, लिखा- 'काश मैंने बात मानी होती'

Sun, 27 Jul 2025 09:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Jul 2025 09:51 AM IST
सार

Salman Khan X Post: सलमान खान ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता की नसीहत को याद किया है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Shares Dad Salim Khan Wisdom On x says I should Heard him
पिता सलीम खान के साथ सलमान खान - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने अपने पिता द्वारा दी गई नसीहत को याद किया है। इसमें उन्होंने वक्त की अहमियत बताई है। इसके साथ ही उन्होंने गलतियां नहीं करने की नसीहत दी है। पोस्ट में उन्होंने अपने पिता की बात न मानने के लिए अफसोस भी जताया है। पोस्ट पर कई यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान ने पिता की बात को याद किया
एक्स पोस्ट में सलमान खान ने लिखा है 'आपका मौजूदा वक्त इतिहास बन जाता है। इतिहास आपके भविष्य पर हावी होता है। हालांकि मौजूदा वक्त एक उपहार है। इसलिए इस समय का सही इस्तेमाल करें। गलतियां न करें, क्योंकि इससे आपको गलतियां करने की आदत पड़ जाती है और यह आपका चरित्र बन जाता है। अपनी गलती के लिए किसी और को दोष न दें। अगर आप कुछ करना नहीं चाहते हैं तो आपसे कोई जबरदस्ती नहीं करा सकता। मेरे पिता ने ये बातें मुझसे कही थीं। यह बहुत सही हैं। काश मैंने पहले ही इन बातों पर अमल किया होता। हालांकि किसी चीज को करने के लिए कभी देर नहीं होती है।'

यह खबर भी पढ़ेंKhosla Ka Ghosla 2: हुमा कुरैशी होंगी 'खोसला का घोसला 2' में लीड एक्ट्रेस? 2026 में इस त्योहार पर होगी रिलीज

यूजर्स को पसंद आई सलमान की पोस्ट
सलमान खान की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'सलीम साहब उन काबिल लोगों में से एक हैं जिन्होंने जिंदगी को बहुत करीब से देखा और समझा है। जो कोई भी उनकी बुद्धिमानी भरी सलाह पर अमल करेगा, उसे जिंदगी में थोड़ी कम ठोकरें खानी पड़ेंगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आप इस बात को अपने बच्चों को सिखाना।'
पोस्ट के साथ सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बहुत ही सिंपल नजर आ रहे हैं। उन्होंने काली टी-शर्ट पहनी है। इस पर बीइंग ह्यूमन लिखा है।


'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे सलमान
सलमान खान जल्द ही अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें कई जबरदस्त एक्शन दृश्य होने की उम्मीद है।
हाल ही में फिल्म की तैयारी के बारे में पीटीआई से बात करते हुए, सलमान ने कहा था 'यह शारीरिक रूप से कठिन है। मैं वर्कआउट कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed