{"_id":"6884a1713fea078c3a0ba33c","slug":"bollywood-film-khosla-ka-ghosla-2-confirmed-huma-qureshi-to-play-female-lead-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khosla Ka Ghosla 2: हुमा कुरैशी होंगी 'खोसला का घोसला 2' में लीड एक्ट्रेस? 2026 में इस त्योहार पर होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khosla Ka Ghosla 2: हुमा कुरैशी होंगी 'खोसला का घोसला 2' में लीड एक्ट्रेस? 2026 में इस त्योहार पर होगी रिलीज
Sat, 26 Jul 2025 03:06 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 26 Jul 2025 03:06 PM IST
सार
Khosla Ka Ghosla 2: फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तय हो गया है कि इस फिल्म में लीड रोल में कौन होगा।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'खोसला का घोसला' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विजय पाठक, रणवीर शौरी और प्रवीण डबास ने अहम भूमिका निभाई थी। डार्क कॉमेडी वाली यह फिल्म कल्ट बन गई थी। बताया जाता है कि अब इस फिल्म का सीक्वल बनेगा।
विज्ञापन
'खोसला का घोसला 2' की स्क्रिप्ट तैयार हुई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक उमेश बिष्ट और उनकी टीम ने एक स्क्रिप्ट तैयार की है जो 'खोसला का घोसला' को आगे बढ़ाएगी। खबर यह भी है कि स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है।

घोसला का घोसला
- फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी होंगी 'खोसला का घोसला 2' का हिस्सा
बताया जाता है कि हुमा कुरैशी 'खोसला का घोसला 2' में अहम किरदार निभाएंगी। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें इसकी कहानी पसंद आई है। इस तरह से हुमा कुरैशी के हाथ में अब दूसरी फिल्म है। पहले से ही हुमा कुरैशी 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हुमा 'महारानी' के चौथे सीजन में काम करेंगी।
यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को लेकर अक्षय कुमार ने दी बड़ी अपडेट, कानूनी कार्रवाई पर भी बोले

हुमा कुरैशी 'टॉक्सिक' में काम कर रही हैं
इन सब के अलावा हुमा कुरैशी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल ईद (2026) पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय होंगे।

दर्शकों को 'खोसला का घोसला 2' से उम्मीदें
बताया जाता है कि 'खोसला का घोसला 2' की टीम इस साल नवंबर से फिल्म पर काम शुरू कर सकती है। चूंकि फिल्म 2026 में रिलीज होगी, इसलिए मेकर्स के पास इस पर काम करने का अच्छा वक्त होगा। पहले पार्ट की तरह इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।