Salman Khan: फायरिंग मामले में आरोपियों का कबूलनामा, इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर बिश्नोई गैंग में हुए थे शामिल
संदिग्धों ने स्वीकार किया है कि वे चार साल पहले लॉरेंस बिश्नोई को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। बाद में वह उसके गिरोह में शामिल हुए थे। इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता के घर के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने गोलीबारी की थी।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर गोलीबाली मामले में अभी भी पुलिस की पूछताछ जारी है। मामले में पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 अप्रैल को अभिनेता के घर के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने गोलीबारी की थी। मामले ताजा जानकारी सामने आई है इन दोनों संदिग्धों ने स्वीकार किया है कि वे चार साल पहले लॉरेंस बिश्नोई को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। बाद में वह उसके गिरोह में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों गिरोह में शामिल होने की बात कबूल की है।
आरोपी ने इंस्टाग्राम से बनाया था संपर्क
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने ये भी कहा कि वह कनाडा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल और रोहित गोधरा से संपर्क बनाए हुए हैं। आरोपी हरपाल सिंह ने एक इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए बात की। साथ ही यह आरोपी एक इंस्टाग्राम अकाउंट के तहत काम करता है। इस अकाउंट में एक वीडियो है, जिसमें हरिपाल और रफीक मोहम्मद की बातचीत की रील है, जो इस मामले में एक और आरोपी है। चार्जशीट में कहा गया है कि हरिपाल ने एक ग्रुप में वीडियो कॉल से ये रील बनाई, जिसमें लॉरेंस सहित गिरोह के 10 सदस्य शामिल थे।
Beta: 'बेटा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं माधुरी दीक्षित? इस सुपरस्टार अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर
न्यायिक हिरासत में हैं पांच आरोपी
सोपू ग्रुप 29 (पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र संगठन) नाम से कई इंस्टाग्राम प्रोफाइल बिश्नोई द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। इस मामले में विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी, हरपाल सिंह और अनुज कुमार थापन (दिवंगत) को गिरफ्तार किया गया था। थापन ने कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। वहीं, अन्य पांच अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
सलमान खान का बयान
इस मामले में सलमान खान का बयान भी सामने आ चुका है। सलमान खान ने पिछले दिनों इस मामले में एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से उस समय गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, जब मेरे परिवार के सदस्य सो रहे थे। वे मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को मारने की योजना बना रहे थे।'
Salman Khan: सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ स्क्रिप्ट की फाइनल, 2025 में होगी शूटिंग शुरू!