{"_id":"693a75d2310251ed8200a801","slug":"salman-khan-protection-of-personality-rights-case-delhi-hc-ask-social-media-intermediaries-to-act-in-3-days-on-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salman Personality Rights: सोशल मीडिया पर तीन दिन में हो कार्रवाई; सलमान खान के निजी अधिकार पर दिल्ली हाईकोर्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Personality Rights: सोशल मीडिया पर तीन दिन में हो कार्रवाई; सलमान खान के निजी अधिकार पर दिल्ली हाईकोर्ट
Thu, 11 Dec 2025 01:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:13 PM IST
सार
Salman Khan: सलमान खान की पर्सनैलिटी पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा मांगने वाली शिकायत पर अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की है। जानिए कोर्ट ने क्या कुछ कहा..
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुपरस्टार सलमान खान अपने पर्सनैलिटी, पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंचे हैं। अब आज हाईकोर्ट ने सलमान की याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट ने इस मामले में सोशल मीडिया मध्यस्थों को 3 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सलमान खान ने एक दिन पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट में शिकायत की थी।
विज्ञापन
सलमान से पहले ये सेलेब्स भी कर चुके हैं शिकायत
पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए सलमान से पहले भी कई एक्टर्स कोर्ट का रुख कर चुके हैं। इनमें सिंगर आशा भोसले, अभिनेता सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं। कई सेलेब्स की दायर याचिका पर कोर्ट अपना फैसला भी सुना चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे हो रहा पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन
लगातार आ रहे पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स के मामलों के बीच जानते हैं आखिर क्या है पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स। दरअसल, सलमान खान से पहले जिन कलाकारों ने इस मामले में कोर्ट में शिकायत की है, उनकी याचिका में बताया गया है कि एक्टर के नाम, आवाज, हाव-भाव, पहचान से जुड़ी चीजों को लेकर उल्लंघन हो रहा है। इसी चीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसमें एआई से बनाए डीपफेक फोटो और वीडियो शामिल हैं। साथ ही नकली सामान, भ्रामक विज्ञापन, झूठे ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए जाते हैं, जिन पर रोक की मांग कलाकार कर रहे हैं। कई सेलेब्स के अनुसार इससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग होता है। ऐसा ही कुछ सलमान के मामले में भी है।
विज्ञापन