Salman Khan: पहलगाम हमले से आहत हुए सलमान खान, टाल दिया यह बड़ा कार्यक्रम
Salman Khan on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले से सलमान खान आहत हैं। इसके चलते उन्होंने एक कार्यक्रम को टाल दिया है। उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम की नई तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम हमले से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। हमले के बाद से कई कलाकारों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सलमान खान ने बड़ा कदम उठाया है। सलमान खान ने पहलगाम हमले की वजह से अपना यूनाइटेड किंगडम का दौरा रद्द कर दिया है।
सलमान खान 4 और 5 मई को यूनाइटेड किंगडम जाने वाले थे। वह 'द बिग बॉलीवुड वन' कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। अब सलमान खान ने बताया है कि पहलगाम हमले की वजह से उन्होंने इसे टाल दिया है। सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिशा पाटनी जैसे सितारे जाने वाले थे। सलमान खान ने बताया है कि शो की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन विज्ञापन
सलमान खान ने शेयर किया पोस्टर
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने 'द बिग बॉलीवुड वन' का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'कश्मीर में दिल दहला देने वाली घटना और दुख की वजह से हमने द बॉलीवुड बिग वन शो को टालने का फैसला किया है। यह 4 और 5 मई को होने वाला था।'
फिल्मों में छोटे किरदार निभाने से लेकर मेन रोल निभाने तक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तरह बॉलीवुड में की तरक्की
सलमान खान ने फैंस से मांगी माफी
सलमान ने आगे लिखा 'हालांकि हम जानते हैं कि हमारे फैन इन प्रदर्शनों का इंतजार कर रहे थे, फिर भी हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में रुकना ही सही है। इस वजह से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और आपकी समझदारी और समर्थन की तारीफ करते हैं। शो की नई तारीख का एलान जल्द ही किया जाएगा।'
Nawazuddin Siddiqui: शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया दमदार किरदार, खूब जमी जोड़ी
पहले भी टाले जा चुके प्रोग्राम
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में करीब 26 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
पहलगाम हमले के बाद गायक अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। श्रेया घोषाल ने सूरत में अपने संगीत कार्यक्रम को रद्द करने का एलान किया। अरिजीत सिंह ने रविवार, 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया।