फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui Pairing Movies with Bollywood Three Khans Kick Raees Costao Talaash

Nawazuddin Siddiqui: शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया दमदार किरदार, खूब जमी जोड़ी

Sun, 27 Apr 2025 10:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Apr 2025 10:32 AM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui Films with Khan: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने पहले फिल्मों में बहुत छोटे किरदार निभाए हैं।  लेकिन बाद में कई फिल्मों में अहम रोल निभाए हैं। उन्होंने तीनों खान के साथ फिल्में की हैं और ये फिल्में काफी कामयाब रही हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Pairing Movies with Bollywood Three Khans Kick Raees Costao Talaash
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'कोस्टाओ' एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। ऐसे में आज हम आपको नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम किया है।

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Pairing Movies with Bollywood Three Khans Kick Raees Costao Talaash
सरफरोश - फोटो : सोशल मीडिया

सरफरोश
आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। नवाजुद्दीन की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने एक अपराधी का रोल निभाया था। वह फिल्म में मार खाते नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी।
Shubman Gill: सारा और अवनीत के साथ रिश्ते की अफवाह पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल से हूं सिंगल

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Pairing Movies with Bollywood Three Khans Kick Raees Costao Talaash
तलाश - फोटो : सोशल मीडिया

तलाश
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'तलाश' में एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आमिर खान के साथ नजर आए। फिल्म में करीना कपूर भी थीं। इस फिल्म में वह एक ठग बने थे। फिल्म वेश्या की कहानी पर आधारित थी। 50 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 174 करोड़ रुपये कमाए थे। नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आमिर खान के साथ सरफरोश और तलाश में स्क्रीन शेयर करना एक शानदार सफर रहा। 
Dharmendra: जब दिलीप कुमार ने सनी देओल को प्यार से मारा था मुक्का, धर्मेंद्र ने शेयर की पुरानी तस्वीर

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Pairing Movies with Bollywood Three Khans Kick Raees Costao Talaash
किक - फोटो : फोटो- यूट्यूब

किक
सलमान खान की फिल्म 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग बहुत मशहूर है जो इस तरह है, 'मैं 15 मिनट तक सांस रोक सकता हूं, मौत को छू के टक से वापस आ सकता हूं।' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Nawazuddin Siddiqui Pairing Movies with Bollywood Three Khans Kick Raees Costao Talaash
बजरंगी भाईजान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

बजरंगी भाईजान
साल 2015 में फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान एक पाकिस्तानी लड़की को उसके देश पहुंचाते हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका कुछ ही देर का किरदार लोगों के दिमाग में बैठा है। लोगों को उनकी रिपोर्टिंग का तरीका भी खूब पसंद आया था। 75 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 918.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Nawazuddin Siddiqui Pairing Movies with Bollywood Three Khans Kick Raees Costao Talaash
रईस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रईस
साल 2017 में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' रिलीज हुई। फिल्म में गुजरात में शराब बंदी के बाद गैर कानूनी तरीके से शराब के कारोबार के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार काफी दमदार है। 70-90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed