{"_id":"67e04ba30cfc60c2af0a1d4e","slug":"salman-khan-movie-dulhan-hum-le-jayenge-silver-jubilee-know-unknown-facts-about-film-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DHLJ Silver Jubilee: सुनील दत्त की फिल्म का रीमेक है सलमान की ये मूवी, जिसके गाने पर बनी एक पूरी फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
DHLJ Silver Jubilee: सुनील दत्त की फिल्म का रीमेक है सलमान की ये मूवी, जिसके गाने पर बनी एक पूरी फिल्म
Mon, 24 Mar 2025 10:32 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:32 AM IST
सार
Dulhan Hum Le Jayenge Silver Jubilee: सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ आज अपनी सिल्वर जुबली मना रही है। इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं, जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको उन्हीं में कुछ किस्सों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
विस्तार
23 मार्च को सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज किया गया और यह फिल्म 30 मार्च को ईद पर रिलीज होगी। वहीं, सलमान खान की साल 2000 में आई फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ के 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म का नाम मूल रूप से ‘मुझसे शादी करोगी’ था, लेकिन निर्देशक डेविड धवन चाहते थे कि इसे बदलकर यशराज फिल्म जैसा बनाया जाए। इस फिल्म से जुड़ी ऐसे ही कई सारी दिलचस्प बातें हैं, जिसे हम आज जानेंगे।
किस फिल्म का रीमेक है ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’
सलमान खान और करिश्मा कपूर की यह फिल्म साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक फूल चार कांटे’ की रीमेक है। इस फिल्म सुनील दत्त, वहीदा रहमान, जॉनी वॉकर, गोपी और टुन टुन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन भप्पी सोनी ने किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता की राहें हुईं जुदा, इन कलाकारों के ब्रेकअप भी लंबे वक्त तक रहे याद
विज्ञापन
टीवी सीरियल टाइटल सॉन्ग को किया गया यूज
फिल्म के गाने ‘धीरे-धीरे चलना, यूं ना तू मटकना’ को साल 1995 के टीवी सीरियल ‘आहा’ के टाइटल सॉन्ग पर दोबारा काम करते हुए तैयार किया गया था। इस गाने को हिमेश रेशमिया द्वारा फिल्म में उपयोग किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें: Pushpa: सामंथा से पहले इस अभिनेत्री को ऑफर हुआ था पुष्पा का स्पेशल सॉन्ग, रॉबिनहुड में दिखेगा जबर्दस्त अंदाज
फिल्म के गाने पर बनी फिल्म
पहले इस फिल्म का नाम 'मुझसे शादी करोगी' था। फिल्म में इसी टाइटल का एक गाना भी है। साल 2004 में इसी टाइटल से एक फिल्म बनाई गई, जिसके निर्देशक डेविड धवन ने किया है और अभिनेता सलमान खान ही थे। फिल्म में 'मुझसे शादी करोगी' गाने का भी उपयोग किया गया, लेकिन इसे अलग तरीके से कंपोज किया गया था। यह फिल्म कनाडा में भी रिलीज की गई थी।
‘मैंने प्यार क्यों किया’ में उपयोग किया गया इस फिल्म का ये गीत
गीतकार सुधाकर शर्मा की यूट्यूब चैनल पर की गई टिप्पणी के अनुसार, ‘साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में’ गीत मूल रूप से इसी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया था। इसे सोनू निगम और अलका याग्निक की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, इसे बाद में छोड़ दिया गया। फिर इस गीत को सलमान खान की ही फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ के लिए उदित नारायण और अलका याग्निक की आवाज में मामूली बदलाव के साथ फिर से रिकॉर्ड किया गया।