फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Have A No Kiss Policy For Films Arbaaz Khan gives answer with jokes

Salman Khan Viral Video: जब सलमान ने बताया पर्दे पर क्यों नहीं करते किस? अरबाज खान ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Sat, 05 Jul 2025 10:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Jul 2025 10:15 AM IST
सार

Salman Khan On No-Kiss Policy: हाल ही में सलमान खान ने कहा कि वह पर्दे पर किस नहीं करते हैं। अरबाज खान ने सलमान की इस बात का जवाब दिया है।

विज्ञापन
Salman Khan Have A No Kiss Policy For Films Arbaaz Khan gives answer with jokes
सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टर सलमान खान कई चीजों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बलॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वह अपनी अच्छी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान के बारे में एक और चीज है, जिसकी अक्सर चर्चा होती है। वह है पर्दे पर उनकी नो किस पॉलिसी। खबरों के मुताबिक कई बार सलमान खान ने फिल्मों में किस सीन करने से मना कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सलमान खान के भाई अरबाज खान ने बताया है कि सलमान खान पर्दे पर किस सीन क्यों नहीं करते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MoHaN ALI (@real_mohanali)


सलमान ने कहा पर्दे पर किस नहीं करता
सलमान खान एक बार कपिल शर्मा शो में आए थे। उनके साथ उनके भाई अरबाज खान भी थे। कपिल शर्मा ने सलमान खान से पर्दे पर किस ना करने के नियम के बारे में पूछा। इस पर सलमान खान ने कहा 'देखो किस तो मैं करता नहीं स्क्रीन पे, तो मुझे कोई फर्क पड़ता नहीं।'

अरबाज खान ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
सलमान खान की इस बात पर उनके भाई अरबाज खान ने जवाब दिया। अरबाज के रिएक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया। अरबाज खान ने चुटकी लेते हुए कहा 'वह ऑफ स्क्रीन इतनी किस कर लेते हैं कि स्क्रीन पर किस करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।' अरबाज की इस बात पर सभी लोगों के साथ सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

यह खबर भी पढ़ें: Zayed Khan Bday: 'मैं हूं ना' से लेकर 'युवराज' तक, इन फिल्मों में जायद खान ने निभाए यादगार किरदार

क्या सलमान ने तोड़ा नो किस रूल?
कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान ने किस को लेकर अपना नियम फिल्म 'जीत' में तोड़ा था। उन्होंने करिश्मा कपूर को किस किया था। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान ने करिश्मा कपूर की ठुड्ढी पर किस की थी। इस तरह से उनका 'नो किस' नियम नहीं टूटा। खबरों के मुताबिक 2017 में सलमान खान से कहा गया था कि वह फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में कैटरीना कैफ के साथ एक किसिंग सीन फिल्माएं। तब अभिनेता ने कथित तौर पर इनकार कर दिया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


अगली फिल्म की तैयारी में सलमान
आपको बता दें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर तैयारी कर रहे हैं। फिल्म से सलमान खान का पहला लुक सामने आया है। मोशन पोस्टर में सलमान खान को खून से लथपथ दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन सीमा विवाद पर बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed