फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan gets angry on ashnoor kaur for getting physical with tanya mittal in bigg boss 19

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर हाथ उठाना अशनूर को पड़ा भारी, सलमान खान ने जमकर लगाई क्लास; सुना दिया ये फैसला

Sat, 29 Nov 2025 01:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 29 Nov 2025 01:04 AM IST
सार

Bigg Boss 19 New Promo: बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में बहुत बवाल होने वाला है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट अशनूर कौर पर भड़कते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Salman khan gets angry on ashnoor kaur for getting physical with tanya mittal in bigg boss 19
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस बार बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगने वाली हैं। ये हफ्ता इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि अब शो अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ दिन दूर है। हाल ही में जारी हुए नए प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान, अशनूर पर आगबबूला होते दिख रहे हैं। वजह है तान्या मित्तल संग उनकी लड़ाई। देखें प्रोमो। 

विज्ञापन

अशनूर कौर पर भड़के सलमान खान
प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, ‘अशनूर किसी पर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना, बिग बॉस के घर में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इनका गुस्सा इतना ज्यादा था कि इन्होंने जानबूझकर उस लकड़ी के टुकड़े को तान्या की तरफ जोर से घुमाया। ये साफ है कि आपने वो सब इरादतन और गुस्से में किया।’ 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


अशनूर ने दी सफाई
आगे अशनूर कौर ने कहा, ‘तान्या को मारने का मेरा कोई इरादा नहीं था, वो लग गई बस।’ इतना सुनते ही सलमान कहते हैं, 'ये लग गई क्या होता है? आपने लकड़ी निकालकर मारा है। हमारे घर के कुछ नियम है, जो हमें फॉलो करना होगा।’

यह खबर भी पढ़ें: निखिल कामथ के साथ एलन मस्क को देखकर उत्साहित हुए फैंस, पूछा- एआई है क्या? पॉडकास्ट में नजर आने की संभावना


अशनूर के शो से बाहर होने की खबर
इससे पहले एक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अशनूर कौर का बिग बॉस 19 से सफर खत्म हो चुका है। यानी कि तान्या मित्तल को मारना अशनूर को काफी भारी पड़ गया। 

बिग बॉस 19 में इन प्रतियोगियों में है टक्कर
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉस 19 में डबल एविक्शन हुआ है, जिसमें अशनूर कौर और शहबाज बदेशा बाहर हो गए हैं। इस हिसाब से शो में छह प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना फाइनल में पहुंच चुके हैं, क्योंंकि उन्होंने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और मालती चाहर के बीच फिनाले में पहुंचने की टक्कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed