फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Elon Musk With Nikhil Kamath Viral Video Speculation He Will Come In His Podcast WTF

निखिल कामथ के साथ एलन मस्क को देखकर उत्साहित हुए फैंस, पूछा- एआई है क्या? पॉडकास्ट में नजर आने की संभावना

Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
सार

Elon Musk With Nikhil Kamath:  निखिल कामथ के पॉडकास्ट ‘डब्ल्यूटीएफ’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी नामचीन हस्तियां नजर आ चुकी हैं। अब ऐसी संभावनाएं हैं कि एलन मस्क भी इस पॉडकास्ट का हिस्सा बनेंगे। जानिए आखिर क्यों हो रहीं ऐसी चर्चाएं?

विज्ञापन
Elon Musk With Nikhil Kamath Viral Video Speculation He Will Come In His Podcast WTF
निखिल कामथ और एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निखिल कामथ के पॉडकास्ट 'डब्ल्यूटीएफ' में कई सेलेब्स और चर्चित लोग आते रहते हैं। अब उनके इस पॉडकास्ट में दुनिया के सबसे अमीर शख्स में शुमार एलन मस्क के बतौर अतिथि शामिल होने की संभावनाएं हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक मोनोक्रोम टीजर के सामने आने के बाद लोगों में ये उत्साह पैदा हो गया है। इस क्लिप में एलन मस्क और निखिल कामथ एक-दूसरे को देखते और जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ये प्रोमो लगातार चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो
इस टीजर को खुद निखिल कामथ ने साझा किया है। निखिल कामथ ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सिर्फ लिखा है कि ‘इसे कैप्शन दें।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सिर्फ ये ही चर्चा चल रही है कि क्या सच में एलन मस्क निखिल कामथ के पॉडकास्ट में नजर आएंगे या फिर ये सिर्फ एक एआई है?

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस हुए उत्साहित, पूछा एआई है क्या?
वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद अब इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की कि यह कोलैबरेशन इतना बड़ा है कि हर कोई इसे एआई समझ रहा है। जबकि एक अन्य ने बस यही पूछकर भ्रम को और गहरा किया, ‘क्या यह एआई है? एक प्रशंसक ने मजाक में कहा, ‘हमें GTA VI से पहले ही एलन मस्क और निखिल का पॉडकास्ट मिल गया।’ कई यूजर्स ने निखिल कामथ की तारीफ करते हुए लिखा, ‘तुम्हारा पॉडकास्ट दुनिया भर में सबसे प्रभावशाली पॉडकास्ट में से एक है।’ जबकि कई अन्य यूजर ने इस पॉडकास्ट के जल्द ही सामने आने को लेकर उत्साह जाहिर किया है।

कई नामचीन हस्तियां हो चुकी हैं शामिल
निखिल कामथ के इस पॉडकास्ट में इससे पहले बिल गेट्स, किरण मजूमदार शॉ, रणबीर कपूर, नंदन नीलेकणि, कुमार बिड़ला, अरविंद श्रीनिवास, विनोद खोसला जैसी नामचीन हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। अब तक इसके सबसे चर्चित अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed